ABC NEWS: कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग दलित बच्ची से रेप के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के 24 घंटे बाद भी जेल नहीं भेजा गया है. आरोपियों को राहत देने की जानकारी मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण एसपी आउटर कार्यालय पहुंचे और सीओ घाटमपुर पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया. सीओ का कहना था कि मेडिकल में रेप की पुष्टि नहीं हुई है. इसके बाद पुलिस हरकत में आई और अब आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी कर रही है.

पीड़ित परिवार पर पुलिस बना रही 2 लाख में समझौते का दबाव
घाटमपुर के एक गांव 17 साल की दलित बच्ची अपनी बहन के साथ 29 अगस्त को खेत पर काम कर रही थी. इस दौरान वह शौच को गई तो पास में बने बोर में मौजूद जय नारायण साहू और प्रांशू ठाकुर ने उसे दबोच लिया. गैंगरेप करने के बाद उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले. बच्ची बदहवास हालत में घर पहुंची तो परिजनों ने साढ़ थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप, एससी एसटी एक्ट और पाक्सो एक्ट की धारा में एफआईआर दर्ज कराई थी.
साढ़ थाने की पुलिस ने छापेमारी करके दोनों आरोपियों को 30 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन जेल नहीं भेजा. इधर सीओ घाटमपुर तेज बहादुर सिंह ने अपने बयान में कहा कि मेडिकल में रेप की पुष्टि नहीं हुई है. आरोप यह भी है कि पुलिस 2 लाख रुपए में समझौते का दबाव बना रही है.
इससे आक्राशित ग्रामीणों ने एसपी आउटर तेज बहादुर सिंह के दफ्तर रेलबाजार कानपुर में घेराव किया. हंगामा बढ़ता देख एसपी आउटर ने परिजनों को आश्वासन दिया कि आरोपियों को जेल भेजा जाएगा. किसी भी तरह की उन्हें राहत नहीं दी गई है. तब जाकर हंगामा शांत हुआ. एसपी आउटर ने बताया कि आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है. पूछताछ पूरी होते ही दोनों को जेल भेजा जाएगा.
सीओ की भूमिका संदिग्ध, एसपी ने लगाई फटकार
बच्ची से गैंगरेप के दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी होने के दो दिन बाद भी जेल नहीं भेजा गया. इसके साथ ही परिजनों को घाटमपुर सीओ तेज बहादुर सिंह ने बताया कि मेडिकल में रेप की पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस कर्मियों ने समझौते का भी दबाव बनाया। इन सभी तथ्यों की जानकारी होने पर एसपी आउटर तेज बहादुर सिंह ने सीओ घाटमपुर को फटकार लगाई. इसके साथ ही थानेदार को पूरी कार्यवाही से पीड़िता के परिजनों को अपडेट कराने को कहा.

