ABC NEWS: सपा विधायक इरफान सोलंकी पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है. पांच दिन पहले कानपुर जेल से महराजगंज शिफ्ट हुए विधायक इरफान सोलंकी और भाई रिजवान समेत 5 लोगों पर कानपुर के जाजमऊ थाने में गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है. मुकदमे में इरफान सोलंकी के गैंग में भाई रिजवान सोलंकी, शौकत पहलवान, इसराइल आटेवाला और मो. शरीफ शामिल दर्शाए गए हैं. पिछले डेढ़ महीने में इरफान पर यह पांचवां केस दर्ज हुआ है. इरफान के खिलाफ अब मुकदमों की संख्या 8 हो गई है.
बात दें कि इरफान सोलंकी, फर्जी आधार कार्ड और बांग्लादेशी नागरिकों को संरक्षण देने सहित कई मामलों में गिरफ्तार हैं. उन्हें हाल ही में कानपुर जेल से महराजगंज जेल शिफ्ट किया गया है. सपा विधायक इरफान सोलंकी पर पहला मामला प्लाट कब्जा करने के लिए आगजनी के आरोप में दर्ज हुआ था. इसके बाद फर्जी आधार पर हवाई यात्रा, रंगदारी, बवाल और बांग्लादेशी नागरिक को स्थानीय निवासी का प्रमाणपत्र देने के मामले में फंस गए.
दो और मुकदमे
मुकदमा अपराध संख्या 155/ 22 थाना जाजमऊ धारा 386 419 420 427 504 भादवि व 3/4 लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम 1984 विरुद्ध 1-इरफान सोलंकी 2-हाजी बसी 3-शाहिद लारी 4-कमर आलम वादी- विमल कुमार पुत्र स्वर्गीय द्वारिका प्रसाद निवासी मकान नंबर 490 दुर्गा विहार जाजमऊ कानपुर द्वारा अभियुक्तगणों के विरूद्ध वादी की जमीन पर कब्जा कर लेनै व बाउंड्री वाल गिरा देने व फर्जीवाड़ा करते हुए रंगदारी मांगने गाली गलौज करने जान से मारने की धमकी देने व केडीए की जमीन पर कब्जा करने के आरोप लगाए गए हैं.
मुक़दमा अपराध संख्या 212/22 थाना ग्वालटोली अंतर्गत धारा 147,188,269, 270,332, 353, 504 विधायक इरफ़ान सोलंकी द्वारा पुलिस उपनिरीक्षक राजीव कुमार और उनकी टीम के साथ ड्यूटी के दौरान अभद्रता, बदसलूकी, दुर्व्यवहार किया गया तथा कार्य में बाधा डालते हुए अराजक परिस्थिति का निर्माण किया गया. इस संदर्भ में पुलिस थाने में उपनिरीक्षक राजीव कुमार के द्वारा दिनांक 21/8/21 को जीडी में तश्करा भी डाला गया और इसे थाना प्रभारी तथा उच्चाधिकारी के संज्ञान में लाया गया. इस घटना का वीडियो भी सामाजिक माध्यम में उपलब्ध पाया गया है जिसमें पूरा घटनाक्रम स्पष्ट है. इस विषय का संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी ग्वालटोली द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया है, जिसकी स्वतंत्र जाँच अन्य थाने से करायी जाएगी.

