ABC News: दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में बहुत बड़ा हादसा हो गया. शनिवार, 29 अक्टूबर 2022 को हैलोवीन फेस्टिवल मनाने पहुंचे लोगों के बीच भगदड़ मच गई. जश्न का शोर मातमी चीखों में बदल गया. लोग एक दूसरे को रौंदकर भागने लगे. जो नहीं भाग सके उनकी सांसे उखड़ गईं. इस हादसे में 151 लोगों की मौत हो गई जिसमें 19 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं, जबकि सैकड़ों घायलों का इलाज जारी है.
HORRIFYING VISUALS | Many people crushed to death, dozens in cardiac arrest after Halloween stampede in Seoul#Korean #Halloween #Seoul pic.twitter.com/SVl1lH6PP5
— Aanchal Dubey (@AanchalDubey21) October 29, 2022
शनिवार की शाम सियोल के इटावन इलाके के प्रसिद्ध नाइट स्पॉट पर ये लोग नो मास्क हैलोवीन मनाने के लिए जुटे थे. कोविड विस्फोट के बाद ये पहला हैलोवीन फेस्टिवल था, लिहाजा भीड़ भी खूब उमड़ी. संकरी सी सड़क पर इतने लोग जमा हो गए कि रास्ता ही ब्लॉक हो गया. दोनों तरफ से लोग इधर उधर भाग रहे थे.
It’s so painful every person is trying to save their love once but they are not responding everybody needs help please pray for them.#Itaewon#Halloween2022#SouthKorea pic.twitter.com/t08Zs6WO1J
— ?♡? | THE ASTRONAUT ?? (@YO_ongirl) October 29, 2022
रात 10 बजकर 20 मिनट पर अचानक यहां भगदड़ मच गई. मंजर ऐसा था कि इंसान एक दूसरे को कुचलते हुए आगे बढ़ रहे थे. हजारों की भीड़ सैकड़ों लोगों को रौंद रही थी. महिलाएं और बच्चों के लिए भगदड़ में खुद को संभालना भारी हो रहा था. चीख पुकार इतनी मची कि सियोल कांप गया.

रेस्क्यू टीम, फायर फाइटर्स, लोकल पुलिस और एंबुलेंस के साथ मेडिकल स्टाफ जब तक यहां पहुंचते. तब तक 151 से ज्यादा लोगों की सांसे उखड़ चुकी थी. जैसी ही खबर दक्षिण कोरिया सरकार तक पहुंची. हड़कंप मच गया. राष्ट्रपति यून सुक-योल ने बड़े पैमाने पर डिजास्टर मैनेजमेंट को रेस्क्यू में लगा दिया है. राष्ट्रपति यून सुक योल ने राष्ट्रीय शोक की घोषणा भी की है. अस्पताल में भर्ती लोगों का इलाज जारी है. सूत्रों का दावा है कि मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है.

