ABC NEWS: भगवान रामलला के सिंहद्वार में लगने वाले चांदी हरिद्वार काशी मठ रामलला को समर्पित करेगा। बताया जाता है कि भगवान रामलला के गर्भ गृह के दरवाजे और खिड़की में लगाए जाने वाली चांदी हरिद्वार काशी मठ देगा. हरिद्वार काशी मठ के पीठाधीश्वर स्वामी संयम तीर्थ रामलला को 200 किलो चांदी समर्पित करेंगे.
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कार्यालय पर सोमवार को रामलला को चांदी का समर्पण करेंगे. यह भी बताया गया कि भगवान रामलला के मंदिर में स्थापित की जाने वाली स्थाई रामलला की मूर्ति के लिए 108 सोने के सिक्के का हार हरिद्वार मठ काशी पीठ की तरफ से समर्पित किया जाएगा.

