ABC News: बिहार में बीजेपी और जेडीयू के बीच दरार के बाद अब नया समीकरण बनता हुआ दिख रहा है. राज्य में तेजी से बदलते सियासी घटनाक्रम के बीच राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल से दोपहर 12.30 बजे से 1 बजे के बीच मिलने का समय मांगा है. इधर, बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार में कानून का राज है.
Patna | A Bihar minister belonging to BJP who prefers to remain unnamed says, “why should I resign?”, amid the brewing political crisis in the State. “We are waiting for Nitish Kumar to make the first move, then we will take a step,” he adds.
— ANI (@ANI) August 9, 2022
उन्होंने कहा कि उन्होंने आगे कहा कि फिलहाल मै उद्योग मंत्री के रूप में आपसे बात कर रहा हूं, मुझे अभी क्या हो रहा है इसकी जानकारी नहीं है. न ही किसी ने फोन किया. 3 बजे दिल्ली से पटना के लिए निकलूंगा. उन्होंने आगे कहा कि बिहार की जनता ने एनडीए पर विश्वास जताया है. शाहनवाज ने कहा कि मंत्रियों के तारकिशोर प्रसाद के घर पहुंचने की कोई जानकारी नही है. सूत्रों की मानें तो भारतीय जनता पार्टी कोटे के मंत्री अपना इस्तीफा नहीं देंगे. उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद के घर पर बिहार के बीजेपी कोटे के मंत्रियों की बैठक चल रही है.
#WATCH | Bihar: BJP’s State Gen Secy (Org) Bhikhubhai Dalsaniya & state BJP chief Sanjay Jaiswal arrive at residence of Dy CM Tarkishore Prasad in Patna
Meetings of Mahagathbandhan MLAs at RJD chief Lalu Yadavs’ residence & JD(U) leaders at CM’s residence are underway in Patna. pic.twitter.com/66K7WqAXMU
— ANI (@ANI) August 9, 2022
दूसरी तरफ, राबड़ी आवास पर सुबह से विधायकों के पहुंचने की वजह से हलचल तेज हो गई है. विपक्षी आरजेडी अब अगले कदमों पर विचार कर रही है. तो वहीं कांग्रेस ने खुलकर अपना समर्थन देने का एलान किया है. कांग्रेस विधायक दल के नेता अजित शर्मा ने कहा कि अभी कांग्रेस के सभी विधायक, वाम दल के सभी विधायक राबड़ी आवास जा रहे हैं. वहीं महागठबंधन की बैठक होगी. उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार NDA से अलग होंगे तो हम लोग उनका समर्थन करेंगे. महागठबंधन नीतीश को ही मुख्यमंत्री बनाएगा. लेकिन समर्थन हमलोग तब करेंगे जब वो NDA से अलग होंगे.
मुझे इस बारे में कोई सूचना नहीं मिली है। मैं पटना जा रहा हूं… हम दिन रात मेहनत करके उद्योग पर पटरी पर लाया है, मुझे पूरी उम्मीद है कि उद्योग पटरी पर रहेगी। मैं 3 बजे की फ्लाइट से पटना रवाना हो रहा हूं: भाजपा-JDU के बीच विवाद पर बिहार सरकार में मंत्री शाहनवाज़ हुसैन, दिल्ली pic.twitter.com/5rpxdV6SAm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 9, 2022
अजित शर्मा ने कहा कि जदयू से हम लोगों की कोई बातचीत नहीं हुई है, ना कांग्रेस ने जदयू से संपर्क किया है. नीतीश के निर्णय का हम लोग इंतजार कर रहे हैं. कांग्रेस विधायक दल के नेता ने आगे कहा कि BJP के साथ नीतीश सरकार ठीक से नहीं चला पा रहे हैं. महंगाई, बेरोजगारी है. स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई हुई है. कानून व्यवस्था चरमराई हुई है. उन्होंने आरोप लगाया कि BJP नीतीश को काम नहीं करने देती है. इधर, नीतीश कुमार के घर पर विधायकों का भी आना शुरू हो चुका है. जेडीयू एमएलसी कुमुद शर्मा के साथ बाकी सारे विधायक वहां पर पहुंच रहे हैं. उन्होंने कहा कि नेताओं की ओर से यह कहा गया है कि नीतीश जो बोलेंगे उन्हें मंजूर किया जाएगा. राज्य में भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन में दरार की खबरों के बीच जेडीयू की सुबह 11 बजे बैठक होने जा रही है. ऐसा माना जा रहा है कि इसमें वे पार्टी की तरफ से आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा.

