ABC NEWS: उत्तर भारत में सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है. उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में तापमान में लगातार गिरावट आ रही है. साथ ही, सुबह और शाम के समय घने कोहरे के छाए रहने से विजिबिलिटी भी काफी कम रह गई. मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे के लिए घने कोहरे की चेतावनी जारी की है.
मौमस विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 24 घंटे उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार आदि राज्यों में घने से बहुत घना कोहरा छाया रहेगा. हरियाणा, चंडीगढ़ में अगले चार दिनों तक घना कोहरा रहेगा, जबकि उत्तर प्रदेश में दो दिनों तक सुबह और शाम के समय घने कोहरे का कहर रहेगा. इसके अलावा, अगले दो दिनों तक पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मणिपुर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, बिहार आदि राज्यों में भी घना कोहरा देखने को मिल सकता है.
Visibility recorded (0830 IST)(metre):
25- Amritsar, Hissar, Ganganagar, Pantnagar, Bareilly, Bahraich, Gorakhpur;
50- Ludhiana, Karnal, Churu, Varanasi, Patna, Purnea, Agartala;
200- Ambala, Bhiwani, Lucknow & Fursatganj; … 1/2— India Meteorological Department (@Indiametdept) December 21, 2022
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे तक न्यूनतम तापमान में कमी नहीं देखी जाएगी और उसके बाद दो डिग्री तक इसमें गिरावट आ सकती है. अगले चार से पांच दिनों तक उत्तर भारत के राज्यों के तापमान में कोई बहुत बड़ा बदलाव आने की संभावना नहीं है. वहीं, पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान में 23 से 25 दिसंबर यानी तीन दिनों तक शीतलहर चलने की संभावनाएं हैं. पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में अगले दो दिनों तक कोड डे कंडीशन बनी रहेगी.
इससे पहले बुधवार सुबह भी यूपी, पंजाब आदि के कई जिलों में कोहरे की वजह से विजिबिलिटी काफी कम रह गई. बुधवार को अमृतसर, हिसार, गंगानगर, बरेली, बहराइच और गोरखपुर में 25 मीटर की विजिबिलिटी दर्ज की गई. इसके अलावा लुधियाना, करनाल, चुरू, वाराणसी, पटना, पूर्णिया, अगरतला में कोहरे की वजह से विबिलिटी घटकर सिर्फ 50 मीटर रह गई है. वहीं, अंबाला, भिवानी, लखनऊ आदि में सिर्फ 200 मीटर तक ही लोग कोहरे की वजह से देख पा रहे थे. मौसम विभाग ने सैटेलाइट की तस्वीरों के जरिए से बताया है कि उत्तर भारत के कई राज्यों में घना कोहरा सुबह और शाम के समय देखा जा रहा है.

