ABC NEWS: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने रविवार को इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया. सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने फाइनल में मलेशिया के आरोन चिया और वूई यिक सोह की जोड़ी को हराकर पहली बार सुपर 1000 स्तर की प्रतियोगिता को अपने नाम किया. विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर काबिज भारतीय जोड़ी ने फाइनल में मलेशिया के आरोन चिया और वूई यिक सोह की जोड़ी को 21-17, 21-18 से हराकर सुपर 1000 स्तर की प्रतियोगिता को अपने नाम करने वाली पहली भारतीय जोड़ी बनी.

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों की विजेता और एशियाई चैम्पियन भारतीय जोड़ी को इस कड़े मुकाबले को जीतने में 43 मिनट का समय लगा. इससे पहले, 2022 विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता कांग मिन ह्यूक और सियो सेउंग जेई की कोरियाई जोड़ी को एक रोमांचक सेमीफाइनल में 17-21, 21-19 21-18 से हराकर सुपर 1000 टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय जोड़ी बनी थी.

