ABC NEWS: टीम इंडिया और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी टीम मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा अपना 36वां जन्मदिन दो दिन बाद मनाने वाले हैं. रोहित शर्मा का जन्म 30 अप्रैल 1987 को हुआ था और वह अपने जन्मदिन के दिन अपने होमग्राउंड पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच खेलेंगे. रोहित शर्मा के जन्मदिन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस ने अपने फैन्स को मौका दिया रोहित के लिए जन्मदिन की बधाई भेजने का, लेकिन इस दौरान हिटमैन खुद ही अपने फैन्स को सरप्राइज देने के लिए पहुंच गए. मुंबई इंडियंस ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
“????? ??? ???? ??? ???? ??, ????? ???? ??” ? ??????? ???? ?? ??? ??????? ???? ?#OneFamily #MumbaiMeriJaan #MumbaiIndians #TATAIPL #IPL2023 @ImRo45 pic.twitter.com/fyF5tK78P0
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 28, 2023
दरअसल चार फैन्स मिलकर कैमरे के सामने रोहित शर्मा के लिए बर्थडे मैसेज दे रहे थे, तभी रोहित पीछे से आते हैं और कहते हैं, ‘उधर क्या विश कर रहे हो, इधर करो ना.’ फिर क्या था सभी फैन्स रोहित को देखकर एकदम दंग रह गए.
रोहित शर्मा ने फैन्स के साथ बातचीत की। मुंबई इंडियंस की टीम का इस सीजन में प्रदर्शन अभी तक कुछ खास नहीं रहा है. छह प्वॉइंट्स के साथ मुंबई इंडियंस की टीम प्वॉइंट्स टेबल में फिलहाल आठवें पायदान पर है. मुंबई इंडियंस ने अभी तक सात मैच खेले हैं, जिसमें से चार में टीम को हार झेलनी पड़ी है, जबकि तीन मैच जीत पाए हैं.