ABC News: सड़क हादसे का शिकार हुए ऋषभ पंत का मुंबई के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. शुक्रवार को उनके घुटने की सफलतापूर्वक सर्जरी हुई. सूत्रों ने न्यूज एजेंसी एएनआई से इसकी पुष्टि की है. फिलहाल पंत मेडिकल टीम की निगरानी में हैं और उनकी सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है. रुड़की के पास कार एक्सीडेंट में उन्हें गंभीर चोटें आई थीं.
Rishabh Pant’s knee surgery successful, cricketer recovering fast
Read @ANI Story | https://t.co/oUYEFx2ZMu#RishabhPant #cricket #RishabhPantaccident #TeamIndia pic.twitter.com/Axw7aREQId
— ANI Digital (@ani_digital) January 7, 2023
भारत के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत 30 दिसंबर को सड़क हादसे का शिकार हुए थे. रुड़की के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हुई. पंत को इस हादसे में गंभीर चोटें आईं. वह दिल्ली से अपनी निजी कार में रुड़की जा रहे थे और खुद ड्राइव कर रहे थे. 25 साल के इस बल्लेबाज ने मैदान की तरह इस घटना में भी जुझारूपन दिखाते हुए खुद विंड स्क्रीन तोड़ा और कार से बाहर निकलने में कामयाब रहे. इसके बाद कार में आग लग गई. सोशल मीडिया पर इस हादसे की कई तस्वीरें वायरल हुईं और वीडियो भी सामने आए.
Cricketer Rishabh Pant’s knee surgery was successfully conducted yesterday at a private hospital in Mumbai. He is under the supervision of the medical team and is recovering fast: Sources
(File pic) pic.twitter.com/wtEmsTbqQE
— ANI (@ANI) January 7, 2023
एक्सीडेंट के बाद पंत को रुड़की में ही प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून के एक निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया था. इसके बाद बीसीसीआई ने डीडीसीए को पंत से लगातार संपर्क में बने रहने का निर्देश दिया था और उनकी हालत पर निगरानी रखने कहा था. डीडीसीए प्रमुख श्याम शर्मा खुद पंत से मिलने पहुंचे थे. इसके अलावा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पंत से मिलने अस्पताल पहुंचे थे.

