ABC NEWS: जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों ने आज बुधवार को लश्कर के छुपे हुए तीनों आतंकियों को ढेर कर दिया है. घटनास्थल से शव निकाले जा रहे हैं, लेकिन पहचान अभी बाकी है. आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है. यह जानकारी एडीजीपी कश्मीर ने दी है.
यह मुठभेड़ बडगाम के वाटरहेल इलाके में हुई. आतंकी संगठन लश्कर (TRF) के तीन आतंकवादी फंस गए हैं, जिनमें आतंकवादी लतीफ राथर भी शामिल है, जो राहुल भट और अमरीन भट सहित कई नागरिक हत्याओं में शामिल था. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधवार सुबह बताया कि सुरक्षा बलों ने जिले में खानसाहिब इलाके के वाटरहेल में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद वहां घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया. उन्होंने बताया कि तलाश अभियान उस समय मुठभेड़ में तब्दील हो गया, जब आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी.
#UPDATE | Budgam encounter: All the three hiding LeT terrorists neutralised. Bodies being retrieved from the site, but identification is yet to be done. Incriminating materials, arms & ammunition recovered: ADGP Kashmir https://t.co/Nj0Mb4M64X
— ANI (@ANI) August 10, 2022
कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कश्मीर मंडल) विजय कुमार ने बताया कि वांछित आतंकवादी लतीफ राठेर समेत लश्कर के तीन आतंकवादियों को मुठभेड़ में घेर लिया गया है. कुमार ने पहले ट्वीट किया था, मुठभेड़ में आतंकवादी लतीफ राठेर समेत आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादियों को घेर लिया गया है.आतंकवादी लतीफ, राहुल भट और अमरीन भट समेत कई नागरिकों की हत्या में शामिल है.

बता दें कि राहुल भट की जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में चडूरा शहर में 12 मई को तहसील कार्यालय के भीतर आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. उसे शरणार्थियों के लिए विशेष रोजगार पैकेज के तहत ‘क्लर्क’ की नौकरी मिली थी. इसके कुछ दिन बाद लश्कर के आतंकवादियों ने टीवी कलाकार अमरीन भट की बडगाम जिले के चडूरा में उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी थी.

