कानपुर को होली पर रेलवे का बड़ा तोहफा: मुंबई सेंट्रल से चलेगी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन, जानें टाइमिंग

News

ABC NEWS: होली के मौके पर रेलवे ने बड़ा तोहफा दिया है. पूर्वोत्तर रेल प्रशासन ने होलिकोत्सव और ग्रीष्मकालीन में यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखकर मुंबई सेंट्रल से कानपुर अनवरगंज के बीच साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलायेगा. ये गाड़ी फर्रुखाबाद जंक्शन से होकर गुजरेगी. इसकी जानकारी मंगलवार को रेलवे अधिकारियों ने दी.

रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रेन संख्या 09185 मुंबई सेंट्रल- कानपुर अनवरगंज साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का संचालन 11 मार्च से प्रत्येक शनिवार को आगामी 24 जून तक चलेगी. वहीं, ट्रेन संख्या 09186 कानपुर अनवरगंज साप्ताहिक सुपर फास्ट विशेष गाड़ी का संचालन 12 मार्च से प्रत्येक रविवार को आगमी 25 जून 2023 तक संचालन किया जाएगा. जो पूर्वोत्तर रेलवे के फर्रुखाबाद जंक्शन स्टेशन से गुजरेगी.

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक 09185 साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेषगाड़ी मुंबई सेंट्रल स्टेशन से 11 मार्च को 11:05 बजे कानपुर अनवरगंज के लिए प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन मथुरा, कासगंज से फर्रुखाबाद जंक्शन स्टेशन पर रुक कर 11:30 बजे कन्नौज, बिल्हौर होते हुए कानपुर अनवरगंज 15:35 बजे पहुंचेगी. यह, ट्रेन मुंबई सेंट्रल से 11 मार्च से प्रत्येक शनिवार को आगामी 24 जून 2023 तक चलेगी.

रेल सूत्रों ने बताया कि इसी क्रम में 09186 साप्ताहिक सुपर फास्ट विशेष ट्रेन कानपुर अनवरगंज से 12 मार्च रविवार को 18:40 बजे प्रस्थान करके, मुंबई सेंट्रल के लिए रवाना होगी. यह ट्रेन बिल्हौर, कन्नौज होते हुए पूर्वोत्तर रेलवे के फर्रुखाबाद जंक्शन स्टेशन पर रुकेगी और 21:10 बजे यहां से कासगंज ,मथुरा होते हुए मुंबई सेंट्रल 22:30 बजे पहुंचेंगी. यह ट्रेन 12 मार्च 2023  दिन प्रत्येक रविवार से आगामी 25 जून 2023 तक फर्रुखाबाद जंक्शन स्टेशन पर रुककर गुजरेगी. इससे ट्रेन यात्रियों को आवाजाही में सुविधा होगी.

खबरों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट लगातार हासिल करने के लिए आप हमें  Facebook, Twitter, Instagram पर भी ज्वॉइन कर सकते हैं … Facebook-ABC News 24 x 7 , Twitter- Abcnews.media Instagramwww.abcnews.media

You can watch us on :  SITI-85,  DEN-157,  DIGIWAY-157


For more news you can login- www.abcnews.media