राहुल गांधी को मिला बहन का साथ, भारत जोड़ो यात्रा में पति-बेटे संग पहुंचीं प्रियंका गांधी वाड्रा

News

ABC News: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में आखिरकार प्रियंका गांधी भी शामिल हो गई हैं. मध्‍य प्रदेश के खंडवा में प्रियंका गांधी अपने भाई राहुल गांधी का साथ देने पहुंचीं. इस दौरान वह राहुल गांधी के साथ कदमताल करती आईं. इससे पहले भाजपा समेत कई पार्टियों के नेता ये तंज कसते रहे हैं कि राहुल गांधी की यात्रा में प्रियंका ही नहीं दिखाई दे रहीं, कांग्रेस ये कैसे भारत जोड़ो अभियान पर निकली है।प्रियंका गांधी भारत जोड़ो यात्रा में पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ पहुंचीं.

मध्‍य प्रदेश के खंडवा में राहुल गांधी के साथ बहन प्रियंका और जीजा रॉबर्ट वाड्रा कमदताल करते नजर आए. इस दौरान प्रियंका और रॉबर्ट वाड्रा के पीछे उनका बेटा रेहान भी नजर आया. इस दौरान राहुल गांधी के चेहरे पर बहन प्रियंका का साथ मिलने की खुशी को साफ देखा जा सकता है. कांग्रेस पार्टी ने प्रियंका गांधी के भारत जोड़ो यात्रा में पहुंचने पर ट्वीट कर कहा- मजबूत होंगे कदम, जब मिलकर चलेंगे हम. भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के कंधे से कंधा मिलाने पहुंची प्रियंका गांधी. बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा को शुरू हुए ढाई महीने से ज्‍यादा का समय बीत चुका है. ऐसे में प्रियंका गांधी के कांग्रेस के इस अभियान से न जुड़ने को लेकर कई सवाल उठाए जा रहे थे. विरोधियों ने तो यहां तक कह दिया था कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी में अनबन चल रही है. हालांकि, अब विरोधियों को प्रियंका ने पति और बेटे के साथ पहुंचकर जवाब दे दिया है.

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों भाजपा शासित मध्य प्रदेश से होकर गुजर रही है. 3,570 किलोमीटर का पैदल मार्च राज्य में आज बोरगोन गांव से शुरू हो गया, जहां राहुल गांधी को बहन प्रियंका गांधी का साथ भी मिला. भारत जोड़ो यात्रा का यह 78वां दिन है. यह अगले 10 दिनों में राज्य के 7 जिलों से होकर गुजरेगी. मध्‍य प्रदेश में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा ऐसे स्‍थानों से होकर निकल रही है, जहां पार्टी कमजोर है. राहुल गांधी मध्‍य प्रदेश में बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, इंदौर, उज्जैन और आगर-मालवा के 25-30 विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए 399 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे. बता दें कि मध्य प्रदेश की पांच लोकसभा सीटें खंडवा, खरगोन, इंदौर, उज्जैन और देवास भारत जोड़ो यात्रा के मार्ग में आ रही हैं. इन सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है.

खबरों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट लगातार हासिल करने के लिए आप हमें  Facebook, Twitter, Instagram पर भी ज्वॉइन कर सकते हैं … Facebook-ABC News 24 x 7 , Twitter- Abcnews.media Instagramwww.abcnews.media

You can watch us on :  SITI-85,  DEN-157,  DIGIWAY-157


For more news you can login- www.abcnews.media