ABC News: अनंत अंबानी की होने वाली पत्नी राधिका मर्चेंट काफी सुर्खियों में हैं. हम आपके लिए अंबानी फैमिली की ‘छोटी बहू’ से जुड़े कुछ दिलचस्प फैक्टस लेकर आए हैं.

नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की छोटी बहू राधिका मर्चेंट बहुत टैलेंटेड हैं. शादी से पहले ही राधिका करोड़ों की मालकिन हैं. न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल और इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन करने वाली राधिका बिजनेस में माहिर हैं. अनंत की रोका सेरेमनी के बाद से हर कोई राधिका का फैमिली बैकग्राउंड जानने को लेकर एक्साइडेट है.

बता दें कि राधिका मर्चेंट भी अपने पापा का बिजनेस संभालती हैं. माीडिया रिपोर्ट्स में राधिका की नेट वर्थ 8 से 10 करोड़ रुपए बताई गई है, अनंत अंबानी की मंगेतर राधिका इतनी संपत्ति की इकलौती मालकिन हैं. गुजराती परिवार में जन्मीं राधिका मर्चेंट के पिता एक फेमस बिजनेसमैन हैं जो एंकर हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के सीईओ और चेयरमैन हैं.

बिजनेस के अलावा राधिका को कल्चरल एक्टिविटी में शामिल रहती हैं, वह एक ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर हैं. डांसिंग के अलावा राधिका को किताबें पढ़ने का शौक है और वो राइटिंग में भी दिलचस्पी रखती हैं.

राधिका का जियो वर्ल्ड सेंटर के ग्रैंड थिएटर बीकेसी के मंच पर अरंगेत्रम डांस परफॉर्मेंस काफी चर्चा में रहा था.

