ABC News: सोमवार को मौलवी मुक्तदा अल-सदर ने राजनीति छोड़ने का फैसला लिया, जिसके बाद से इराक में हिंसा शुरू हो गई है. शिया गुरु के इस फैसले से उनके समर्थन में नाराजगी बढ़ गई और वो सड़कों पर उतर आए. ये लड़ाई आज मंगलवार को भी जारी है. ताजा जानकारी के मुताबिक, इराकी बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है.
??In the presidential palace captured by supporters of Al-Sadr in Baghdad today, people began bathing in the presidential pool. pic.twitter.com/Xx7Rbo9pGX
— AZ ???? (@AZmilitary1) August 29, 2022
इराक में माहौल खराब होते जा रहे हैं. भीड़ ने राष्ट्रपति भवन और सरकारी इमारतों पर धावा बोल दिया है. प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए सुरक्षाबल आंसू गैस के गोले दाग रहा है. इसी बीच कुछ ऐसा भी देखने को मिला जो काफी हैरान करने वाला है. भीड़ में से कुछ लोग राष्ट्रपति भवन के स्विमिंग पूल में नहाते हुए दिखाई दिए. बगदाद में अमेरिकी एंबेसी के पास इराकी कत्युषा रॉकेट दागे गए. बगदाद में लगतार धमाकों की आवाजें आ रही हैं. एक रॉकेट अमेरिका एंबेसी के पास गिरने की भी खबर है. हालात किस कदर बिगड़ गए इस बात का अंदाजा आप इस तरह लगा सकते हैं कि बगदाद के राष्ट्रपति आवास और सरकारी भवनों पर भी रॉकेट दागे गए हैं. बगदाद के सेंट्रल जोन इलाके में रॉकेट से हमला किए जाने की खबर है. इराक में नई सरकार बनाने को लेकर पिछले एक महीने से गतिरोध चल रहा है. शिया धर्मगुरु के समर्थक इराक में दशकों के संघर्ष और भ्रष्टाचार से निपटने के लिए आंदोलन कर रहे हैं. शिया धर्मगुरु इराक की राजनीति पर अमेरिका और ईरान का प्रभाव खत्म करने के पक्ष में थे. वो संसद को भंग करके जल्द चुनाव कराने की मांग के पक्ष में थे. इस बीच उन्होंने राजनीति छोड़ने का ऐलान कर दिया. वहीं अब उनके समर्थकों और सुरक्षाबलों के बीच हिंसक झड़प जारी है. अभी तक इसमें 23 लोगों की जान जा चुकी है और 300 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है.

