श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद का ‘सच’ डॉक्यूमेंट्री के जरिये घर-घर तक पहुंचाने की तैयारी

News

ABC NEWS: बॉलीवुड में पिछले कुछ सालो में बहुत सारी ऐतिहासिक फिल्में बनीं और दर्शकों ने उन्हें खूब पसंद भी किया. कई फिल्में विवादों में भी रही और उसके बाद भी बॉक्स ऑफिस पर इनका शानदार प्रदर्शन रहा.अब मथुरा के श्री कृष्ण जन्मभूमि (Documentary on Krishna Janmabhoomi) और शाही ईदगाह के मुद्दे पर डाक्यूमेंट्री फिल्म बनने जा रही है.. इसके निर्देशक होंगे संजय गढ़वी (Sanjay Gadhvi), जिन्होंने धूम, धूम 2, मेरे यार की शादी है, किडनैप जैसी हिट फिल्में दी.

फिल्म निर्देशक संजय गढ़वी तीन दिन मथुरा रुके 

बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्देशक संजय गढ़वी शनिवार को वृंदावन आए.  उन्होंने तीन दिन यहां रहकर श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष एवं याचिकाकर्ता महेंद्र प्रताप सिंह के साथ श्रीकृष्ण जन्मस्थान समेत ब्रज के मंदिरों और उनके इतिहास के बारे में जाना. संजय गढवी के साथ सह निर्देशक सावन कुमार ने भी ब्रज के मंदिरों को देखने के साथ ही उनका इतिहास जाना. संजय गढ़वी ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सच्चाई जानी तो हैरान रह गए. सब जानने के बाद उन्होंने इस पर डॉक्यूमेंट्री बनाने की ठान ली. उन्होंने ठाकुर गोविंददेव मंदिर, जुगलकिशोर मंदिर, मदनमोहन मंदिर एवं गोवर्धन के प्राचीन हरदेव मंदिर को देखा और उसके इतिहास के बारे में जाना.  उन्होंने ब्रज के उन मंदिरों के इतिहास के बारे में भी जाना जो कि आज भी मुगलकाल में उन पर किए हमलों की गवाही दे रहे हैं.

15 मिनट की डॉक्यूमेंट्री
कृष्ण जन्मभूमि” मामले में हिंदू पक्ष के प्रमुख याचिकाकर्ता महेंद्र प्रताप सिंह इस फ़िल्म की प्रोडक्शन करेंगे. महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उन्होंने संजय गढ़वी के साथ चर्चा की है और कई विषयों पर मिलकर काम करने का निर्णय लिया है. उन्होंने बताया कि इन मंदिरों को मुगलशासन काल में तोड़ा गया था. अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि संजय गढ़वी उनके सहयोग से श्रीकृष्ण जन्मस्थान को केंद्रित करते हुए 15 मिनट की डॉक्यूमेंट्री बनाएंगे, जिसकी शूटिंग 20 सितंबर से श्रीकृष्ण जन्म स्थान, वृंदावन के तीन प्राचीन मंदिरों और गोवर्धन के हरदेव मंदिर में की जाएगी.  ब्रज के संतों के साथ इस डॉक्यूमेंट्री का मथुरा में ही प्रमोशन किया जाएगा.

इस फ़िल्म में ब्रज के मंदिरों और क्षेत्रों को मुख्य धारा में रखकर औरंगज़ेब की क्रूरता के निशान जो आज भी दिखते हैं, और इसके साथ ही सभी प्रमाणों के साथ, जनता को उस समय के सभी तथ्यों से परिचित कराया जाएगा. महेन्द्र प्रताप के अनुसार संजय गढ़वी ने अपने मथुरा दौरे पर उन स्थानों का चयन भी किया है, जहां उन्हें शूटिंग करनी है.

खबरों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट लगातार हासिल करने के लिए आप हमें  Facebook, Twitter, Instagram पर भी ज्वॉइन कर सकते हैं … Facebook-ABC News 24 x 7 , Twitter- Abcnews.media Instagramwww.abcnews.media

You can watch us on :  SITI-85,  DEN-157,  DIGIWAY-157


For more news you can login- www.abcnews.media