ABC News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वर्ल्ड डेयरी समिट में हिस्सा लेने ग्रेटर नोएडा पहुंचे. तकरीबन 48 साल के बाद भारत को इस समिट की मेजबानी करने का मौका मिला है. चार दिवसीय कार्यक्रम में दुग्ध उत्पादन से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित होंगे. देश-विदेश के 156 विशेषज्ञ इस सम्मलेन को संबोधित करेंगे. इससे किसानों को अत्याधुनिक जानकारी मिल सकेगी. समिट को प्रारंभ में पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला ने संबोधित किया. उनके उद्घाटन संबोधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समिट का उद्घाटन किया.
पिछले कुछ समय में भारत के अनेक राज्यों में Lumpy नाम की बीमारी से पशुधन की क्षति हुई है।
विभिन्न राज्य सरकारों के साथ मिलकर केंद्र सरकार इसे कंट्रोल करने की कोशिश कर रही है।
हमारे वैज्ञानिकों ने Lumpy Skin Disease की स्वदेशी vaccine भी तैयार कर ली है: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) September 12, 2022
पीएम मोदी ने इस मौके पर एक शॉर्ट फिल्म जारी की. उन्होंने वैश्विक मंच से बताया कि भारत ने लम्पी बीमारी से निपटने के लिए स्वदेशी एंटी लम्पी वैक्सीन तैयार कर ली है. साथ ही उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर इससे निपटने में जुटी हैं. आने वाले समय में टेस्टिंग बढ़ाई जाएंगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ल्ड डेयरी समिट को संबोधित करते हुए इस क्षेत्र में भारत के दबदबे का उल्लेख किया. इससे पहले पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला ने बताया कि 4 दिवसीय इस वैश्विक सम्मेलन में कुल 24 सेशन होंगे और जिन्हें 156 विशेषज्ञ संबोधित करेंगे. पीएम मोदी ने समिट के पहले दिन अपने संबोधन में बताया कि दुनिया भर में डेयरी सेक्टर 2 फीसद की रफ्तार से बढ़ रहा है, जबकि भारत में यह सेक्टर 6 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ रहा है.
भारत में हम पशुओं के यूनिवर्सल वैक्सीनेशन पर भी बल दे रहे हैं।
हमने संकल्प लिया है कि 2025 तक हम शत प्रतिशत पशुओं को फुट एंड माउथ डिजीज़ और ब्रुसलॉसिस की वैक्सीन लगाएंगे।
हम इस दशक के अंत तक इन बीमारियों से पूरी तरह से मुक्ति का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) September 12, 2022
उन्होंने इस सेक्टर में महिलाओं की भूमिका के बारे में भी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि डेयरी सेक्टर में काम करने वाले कुल वर्कफोर्स में 74 फीसद महिलाएं हैं. पीएम मोदी ने वर्ल्ट डेयरी समिट में पशु आधार योजना का भी उल्लेख किया. उन्होंने बताया कि पशुओं का डेटाबेस तैयार करने के लिए पशु आधार योजना चलाई जा रही है. उन्होंने आगे बताया कि डेयरी सेक्टर का सामर्थ्य न सिर्फ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देता है, बल्कि ये दुनिया भर में करोड़ों लोगों की आजीविका का भी प्रमुख साधन है.
विश्व के अन्य विकसित देशों से अलग, भारत में डेयरी सेक्टर की असली ताकत छोटे किसान हैं।
भारत के डेयरी सेक्टर की पहचान “mass production” से ज्यादा “production by masses” की है: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) September 12, 2022
विश्व के विकसित देशों से अलग भारत में डेयरी सेक्टर की असली ताकत छोटे किसान हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ल्ड डेयरी समिट के पहले दिन गुजरात की बन्नी भैंस का भी उल्लेख किया. उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी में भी इस प्रजाति की भैंस कैसे किसानों का सहारा बनती हैं. साथ ही उन्होंने गोबर से भी पैसा कमाने की योजना के बारे में बताया. पीएम ने बताया कि डेयरी सेक्टर का सामर्थ्य न सिर्फ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देता है, बल्कि ये दुनिया भर में करोड़ों लोगों की आजीविका का भी प्रमुख साधन है:

