ABC NEWS: भगवान बद्रीनाथ के दर्शन करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी चीन सीमा पर स्थित भारत के अंतिम गांव माणा पहुंचे. यहां भोटिया जनजाति की महिलाओं व पुरुषों ने पौणा नृत्य और झुमैलो नृत्य कर प्रधानमंत्री का स्वागत किया. यह विविध कार्यक्रमों, पूजा और अनुष्ठानों की एक शृंखला है. इसमें सामूहिक पूजा, देवयात्रा, लोकनाट्य, नृत्य, गायन, मेला आदि विविध रंगी आयोजन होते हैं.
माणा गांव में रम्माण और पौणा नृत्य से पीएम मोदी का स्वागत
भगवान बद्रीनाथ के दर्शन करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी चीन सीमा पर स्थित भारत के अंतिम गांव माणा पहुंचे. यहां भोटिया जनजाति की महिलाओं व पुरुषों ने पौणा नृत्य और झुमैलो नृत्य कर प्रधानमंत्री का स्वागत किया. यह विविध कार्यक्रमों, पूजा और अनुष्ठानों की एक शृंखला है. इसमें सामूहिक पूजा, देवयात्रा, लोकनाट्य, नृत्य, गायन, मेला आदि विविध रंगी आयोजन होते हैं.
मोदी ने बद्रीनाथ में रिवरफ्रंट के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
Uttarakhand | Prime Minister Narendra Modi reviews the progress of development work of the riverfront in Badrinath pic.twitter.com/z21DP2o808
— ANI (@ANI) October 21, 2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर हैं. अपनी इस यात्रा के दौरान वह शुक्रवार सुबह 8:20 बजे के करीब केदारनाथ धाम पहुंचे. यहां उन्होंने बाबा केदार के दर्शन किए, फिर रुद्राभिषेक अनुष्ठान में शामिल हुए. इस दौरान उनके साथ उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे. प्रधानमंत्री ने केदारनाथ धाम में 9.7 किलोमीटर लंबी रोपवे परियोजना की आधारशिला रखी. यह रोपवे गौरकुंड से शुरू होकर केदारनाथ धाम तक आएगा और आगामी 5 से 6 वर्षों में बनकर तैयार होगा. पीएम ने तीर्थयात्रियों की सुविधा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए केदारनाथ में बनाए गए नए मंदाकिनी आस्था पथ और सरस्वती आस्था पथ का भी निरीक्षण किया और केदारनाथ पुनर्विकास परियोजना में काम करने वाले श्रमजीवी से बातचीत की. इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना हो गए. करीब 11:10 बजे उनका हेलीकॉप्टर बद्रीनाथ में लैंड हुआ. पीएम यहां दर्शन-पूजन करने के बाद माणा गांव पहुंचे, जो भारत-चीन सीमा पर अंतिम सीमावर्ती गांव है. यहां उन्होंने ‘सीमावर्ती गांव विकास कार्यक्रम’ योजना की समीक्षा की. वह पहली बार बद्रीनाथ में रात्रि विश्राम करेंगे और कल सुबह दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

