ABC NEWS: पौष पूर्णिमा नए साल 2023 की पहली पूर्णिमा है, जो 06 जनवरी दिन शुक्रवार को है. पौष पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने और दान करने का महत्व है. उसके बाद रात्रि के समय में चंद्र देव और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है. दिन में सत्यनारायण भगवान की कथा सुनते हैं और उनकी पूजा करते हैं. पौष पूर्णिमा के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ तीन शुभ योग भी बन रह हैं. केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र से जानते हैं पौष पूर्णिमा के स्नान दान समय और पूजा विधि के बारे में.
पौष पूर्णिमा 2023
पंचांग के अनुसार, पौष माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 06 जनवरी दिन शुक्रवार को 02:14 एएम से लग रही है, जो अगले दिन 07 जनवरी को प्रात: 04:37 एएम तक मान्य है. पूर्णिमा के व्रत के लिए उस तिथि में चंद्रमा का उदय काल देखा जाता है, लेकिन पौष पूर्णिमा के दिन उदयातिथि भी 06 जनवरी को है. इस साल पौष पूर्णिमा का व्रत, स्नान दान और पूजा पाठ 06 जनवरी को ही किया जाएगा.
सर्वार्थ सिद्धि योग में पौष पूर्णिमा व्रत
पौष पूर्णिमा के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, ब्रह्म योग और इंद्र योग बन रहे हैं. इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग देर रात 12:14 ए एम से लेकर अगले दिन सुबह 07:15 ए एम तक है. सर्वार्थ सिद्धि योग कार्यों में सफलता प्रदान करने वाला है. इसके अलावा ब्रह्म योग प्रात:काल से सुबह 08 बजकर 11 मिनट तक है. उसके बाद से इंद्र योग बन रहा है. इंद्र और ब्रह्म योग शुभ योग माने जाते हैं.
पौष पूर्णिमा 2023 चंद्रोदय
पौष पूर्णिमा को चंद्रमा का उदय शाम 05 बजे होगा. पूर्णिमा के चंद्रमा का चंद्रास्त नहीं होता है, इसलिए इसका चंद्रास्त समय नहीं है.

पौष पूर्णिमा 2023 स्नान दान
पौष पूर्णिमा के दिन आप सूर्योदय समय से स्नान दान और पूजा पाठ कर सकते हैं. इस दिन आप चंद्र देव से जुड़ी वस्तुओं जैसे चावल, दूध, मोती, सफेद वस्त्र आदि का दान करके पुण्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं.
पौष पूर्णिमा की पूजा विधि
पौष पूर्णिमा के दिन स्नान और दान के बाद रात्रि के समय में चंद्रमा की पूजा करते हैं. चंद्र देव को दूध, जल और अक्षत् से अर्घ्य देते हैं. फिर माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं. इससे चंद्र दोष दूर होगा और परिवार में सुख, समृद्धि आती है.