ABC NEWS: वाराणसी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जीआरपी ने दो युवकों के पास मौजूद पिट्ठू बैग से इतना रुपया बरामद किया कि पुलिस की आंखें फटी की फटी रह गईं. दोनों के बैद में पांच-पांच सौ रुपए की 100-100 गड्डियां थीं. दोनों बैग में 50-50 लाख यानी एक करोड़ रुपए थे. इतनी बड़ी रकम कैश मिलने की सूचना आयकर विभाग को दी गई. आयकर अफसरों ने दोनों युवकों से पूछताछ की है. बताया जाता है कि दोनों युवक रुपए वाराणसी झारखंड के धनबाद लेकर जा रहे थे.
जीआरपी सीओ ने बताया कि गिरफ्तार युवकों ने अपना नाम सुबोध और अभिषेक बताया है. उन्होंने कहा कि वह झारखंड के रहने वाले हैं। खाटू श्याम ट्रेडर्स के मालिक ने उन्हें खाली बैग देकर बनारस भेजा था. वह सरिया कारोबारी हैं। कहा था कि वहां एक व्यक्ति मिलेगा, उसे यह बैग दे देना और वह जो देगा उसे ले आना.
कैश के सोर्स का पता नहीं चला
वाराणसी में वो कौन शख्स था, जिसने दोनों युवकों को कैश दिया. दोनों युवकों ने झारखंड के जिस कारोबारी का नाम बताया है, उससे भी संपर्क किया गया है. उसको वाराणसी बुलाया गया है. कैश के सोर्स तक पहुंचने की कोशिश आयकर विभाग की टीम कर रही है. बैंक ट्रांजेक्शन न करके, इस तरह बैग में कैश लेकर जाने के कारणों का पता लगा रही है.

