ABC NEWS: सनातन धर्म में महाशिवरात्रि पर्व का बहुत ही बड़ा महत्व है. महाशिवरात्रि का पर्व के दिन पूरे उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत में भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा की जाती है. इस बार यह महापर्व शुक्रवार 8 मार्च को मनाया जा रहा है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा करते समय “संकल्प मंत्र” का जाप भी किया जाता है. बता दें कि आमतौर पर महाशिवरात्रि के दिन सभी भक्त सुबह-सुबह ही पूजा करते हैं लेकिन कुछ लोगों का मनाना है कि इस महाशिवरात्रि पर रात में महादेव की पूजा करने का अलग ही महत्व है.
बन रहे 2 दुर्लभ संयोग
ज्योतिष गणना के मुताबिक इस बार के महाशिवरात्रि में कई शुभ संयोग का निर्माण भी हो रहा है. जिसमें सर्वार्थ सिद्धि योग, सिद्धि योग जैसे कई दुर्लभ संयोग बना रहे हैं. जिसकी वजह से महाशिवरात्रि के व्रत का महत्व और अधिक हो जाता है. इतना ही नहीं इस बार महाशिवरात्रि व्रत के दिन तीन व्रत का पुण्य एक साथ प्राप्त हो सकता है तो चलिए जानते हैं आखिर कैसे महाशिवरात्रि के दिन एक साथ तीन व्रत का पुण्य प्राप्त होगा.

क्या है धार्मिक मान्यता
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सनातन धर्म में महाशिवरात्रि की एक ऐसा पर्व है जिसमें इकलौता पर्व है जिसमें सुबह की जगह रात में भी पूजा की जाती है. मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन सुबह और दोपहर की पूजा से ज्यादा रात्रि में की जाने वाली पूजा बहुत ही लाभकारी और शुभ फलदायी होती है. माना जाता है कि जो लोग महाशिवरात्रि के दिन रात्रि में जागरण करते हैं उनसे देवी-देवता बहुत ही जल्द प्रसन्न होते हैं. बता दें कि महाशिवरात्रि के दिन चार प्रहर में पूजा की जाती है.
क्या है पूजा-विधि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन जो भक्त उपवास रखते हैं, उन्हें पूरे दिन भगवान शिव के मंत्र ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करते रहना चाहिए. साथ ही महाशिवरात्रि के दिन व्रत किए हैं और रहा नहीं जा रहा है तो फलाहार भी सकते हैं. अगर आप सिर्फ पानी पी कर व्रत रखना चाहते हैं तो वह भी कर सकते हैं.
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महाशिवरात्रि पर रात्रि की पूजा करना बहुत ही लाभदायक और शुभ फलदायी रहता है. इस दिन पूजा करने के लिए सबसे पहले शाम को स्नान करें उसके बाद उत्तर दिशा में मुंह करके बैठे और व्रत-पूजा का संकल्प लें.
महाशिवरात्रि के दिन कैसे लें संकल्प
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, संकल्प लेने के लिए आपको सबसे पहले इस मंत्र का जाप करना चाहिए- ‘ममाखिलपापक्षयपूर्वकसलाभीष्टसिद्धये शिवप्रीत्यर्थं च शिवपूजनमहं करिष्ये’। इस मंत्र को पढ़ने के बाद शिवलिंग को जल से स्नान कराएं। साथ ही शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, फूल और चंदन जरूर अर्पित करें। साथ ही भांग का भोग जरूर लगाएं.
भगवान शिव विनाशकारी शक्ति और तमोगुण के अधिष्ठाता हैं, रात्रि विनाशकारी काल का प्रतिनिधित्व करती है और शिव विनाश के देवता हैं, इसलिए रात्रि का समय शिव को अधिक प्रिय है. कुछ जीव जो दिन भर अपना काम करते हैं, रात में ख़त्म हो जाते हैं. रात के समय पूरी दुनिया में सन्नाटा रहता है, ऐसे में हमेशा ध्यान मुद्रा में रहने वाले शिव से संपर्क करना आसान होता है. शांत मन वाले लोग अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होते हैं. यही कारण है कि महाशिवरात्रि पर रात्रि जागरण किया जाता है. मान्यता के अनुसार इस रात महादेव शिवलिंग में निवास करते हैं इसलिए जो सच्चे मन से शिव को याद करता है वह शिव को प्रसन्न करता है। उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.
महाशिवरात्रि की रात वैज्ञानिक दृष्टि से भी विशेष है
महाशिवरात्रि की रात ब्रह्मांड में ग्रह-नक्षत्रों की इस प्रकार स्थिति रहती है जिस वजह से एक विशेष ऊर्जा ऊपर की ओर प्रवाहित होती है. इक्विनोस यानी इस समय ग्रह का केंद्रीय फ्यूगल बल एक विशेष तरीके से काम करता है और यह बल ऊपर की ओर बढ़ता है, लोगों को इस प्राकृतिक ऊर्जा का लाभ मिल सके इसके लिए रीढ़ की हड्डी का सीधा होना जरूरी है. जब हम लेटते हैं तो हमारे शरीर तंत्र को ऊर्जा नहीं मिल पाती है. यही कारण है कि महाशिवरात्रि की रात जागने की सलाह दी जाती है.

