ABC NEWS: सावन के पवित्र महीने में भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए उनके भक्त शिवालय में बेलपत्र अर्पित करते हैं. आप भी भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहते हैं और उनका आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो बेलपत्र के अलावा सावन मास में 5 तरह के पत्ते भोले बाबा को अर्पित कर सकते हैं. कौन से हैं वे पांच तरह के पत्ते आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से.
भांग: भांग के पत्तेधार्मिक ग्रंथों के अनुसार भगवान शिव का अभिषेक करते समय भांग का उपयोग किया जाता है. सावन के महीने में यदि आप भांग के पत्ते भगवान शिव पर अर्पित करते हैं तो उनकी कृपा आपके ऊपर हमेशा बनी रहती है और आपको कभी किसी चीज की कमी नहीं होती

पीपल: पीपल के पत्तेसावन के महीने में भगवान शिव को बेलपत्र के अलावा आप पीपल के पत्ते भी अर्पित कर सकते हैं. पीपल के पत्ते यदि सोमवती अमावस्या के दिन अर्पित किए जाएं तो उस व्यक्ति को सारे कष्टों से छुटकारा प्राप्त हो सकता है. शिवालय में जाकर शिवलिंग का जलाभिषेक करने के बाद पीपल के पत्ते अर्पित करें..

धतूरा: धतूरा या धतूरे के पत्तेभोलेनाथ को धतूरा बेहद प्रिय है. यदि सावन के महीने में आप भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं तो धतूरा या धतूरे के पत्ते विशेष रूप से अर्पित करें. ऐसा करने से आपको भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होगा.

दूर्वा: दूर्वा सनातन धर्म में जब भी कोई पूजा पाठ किया जाता है तो दूर्वा को मुख्य रूप से शामिल किया जाता है. यदि सावन के महीने में आप भगवान शिव को दूर्वा अर्पित करते हैं तो इससे भोलेनाथ अति प्रसन्न होकर आपको दीर्घायु का आशीर्वाद प्रदान करते हैं.

शमी: शमी के पत्ते जिस तरह महादेव को बेलपत्र अति प्रिय हैं उसी तरह भोलेनाथ को शमी के पत्ते भी बेहद प्रिय हैं. सावन के महीने में यदि आप शिवलिंग पर शमी के पत्ते चढ़ाते हैं तो इससे भोलेनाथ अति प्रसन्न होकर आपको मनचाहा वरदान का आशीर्वाद प्रदान करते हैं.

इसके लिए तांबे या कांसे के कलश में जल, सफेद, चंदन और चावल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें. उसके बाद शिवलिंग पर शमी के पत्ते अर्पित करें.
प्रस्तुति : भूपेंद्र तिवारी

