ABC News : हार्ट अटैक एक ऐसी गंभीर बीमारी है, जिसका खतरा अब बड़ों के साथ-साथ बच्चों में भी देखने को मिल रहा है . भारत में जिस तरह से छोटे बच्चों पर दिल का खतरा बढ़ता जा रहा है ये बहुत ही गंभीर समस्या है . तेजी से बच्चों में बढ़ती हार्ट अटैक जैसी गंभीर समस्या को देख अभिभावकों में चिंता का कारण बनती जा रही है . ये आंकड़ा जिस तेज़ी से बढ़ रहा है ये आने वाले समय में सबसे बड़ा खतरा बनकर आएगा . बच्चों में हार्ट अटैक का खतरा क्यों बढ़ रहा है . इस बारे में डॉक्टर्स का क्या कहना है आइए जानते हैं.

क्यों होता है हार्ट अटैक
दिल शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है . अगर यह धड़कना बंद हो जाए तो जिंदगी खत्म हो सकती है, वही कोविड के बाद से नौजवानों के साथ-साथ बच्चों में भी हार्ट अटैक की समस्या शुरू हो गई है . दिल का दौरा तब पड़ता है जब हृदय में रक्त की आपूर्ति बाधित हो जाती है, जिससे हार्ट की मसल्स को नुकसान होता है. यह तब हो सकता है जब कोरोनरी आर्टरी में प्लाक के निर्माण से आर्टरी फट जाती है, जिससे रक्त का थक्का बन जाता है जो ब्लड के सर्कुलेशन को अवरुद्ध कर देता है. ब्लड सर्कुलेशन की कमी उस क्षेत्र में हार्ट की मसल्स के टिश्यूज को नुकसान पहुंचाती है या नष्ट कर देती है, जिससे गंभीर समस्याएं या जान जाने का खतरा हो सकता है.

बच्चों में हार्ट अटैक के क्या है कारण?
डॉक्टर का कहना है कि आधुनिक समय में बच्चों के लाइफस्टाइल में काफी ज्यादा बदलाव देखने को मिल रहे हैं. उनकी फिजिकल एक्टिविटी पहले की तुलना में काफी कम हो चुका है. लंबे समय तक इंटरनेट का इस्तेमाल कई बीमारियों का कारण बन सकता है, जैसे मोटापे की समस्या होना, फिटनेस पर ध्यान ना देना हार्ट अटैक का कारण बन सकता है. इसके अलावा कई बच्चे अपने गलत खानपान के कारण मोटापे का शिकार हो रहे हैं, कुछ बच्चों को जन्म से ही ये बीमारी झेलनी पड़ती है. गर्भावस्था के दौरान ही बच्चे कंजेनाइटल हार्ट डिजीज से ग्रसित हो जाते हैं फिर उन्हें ताउम्र इसी के साथ जीना पड़ता है. इस बीमारी में दिल की दीवारों, वॉल्व वाहिकाओं पर प्रभाव पड़ता है जो हार्ट अटैक का सबसे बड़ा खतरा बन जाता है.

माता-पिता की क्या है लापरवाही?
जन्म से एकदम स्वस्थ बच्चे भी छोटी सी उम्र में हार्ट अटैक का शिकार हो रहे हैं. कारण कह सकते है माता-पिता की लापरवाही, बच्चों के सामने स्मोकिंग करना, खाने पीने का हेल्दी लाइफस्टाइल ना होना, बच्चों को खेल कूद करने के लिए प्रेरित ना करना जैसे कई कारण है जो बच्चों में दिल की बीमारी का खतरा बढ़ा रहे हैं. छोटी उम्र में ही बच्चों को ब्लड प्रेशर, शूगर कॉलेस्ट्रोल जैसी बीमारियां हो रही हैं जो हार्ट अटैक के लिए काफी खतरनाक हैं .

बच्चों में हार्ट अटैक के क्या हैं लक्षण?
कैसे पहचाने बच्चे को दिल की बीमारी है या नहीं, ये एक बहुत बड़ा सवाल है . लेकिन मेडिकल साइंस में इसका सही जवाब मिल चुका है . ऐसे कई लक्षण हैं जिन्हें देखकर आप ये पहचान सकते हैं कि बच्चा दिल की बीमारी का शिकार हो रहा है.
– स्किन या होठों के पास नीले निशान पड़ना
– खाना खाने में तकलीफ होना
-सांस लेने में तकलीफ होना, थोड़ा सा चलने में हांफने लगना
– सही से विकास ना हो पाना
– चक्कर आना, जोड़ों में दर्द होना, छाती में दर्द होना
ये कुछ ऐसे सामान्य लक्षण हैं जो आपको दिल की बीमारी के खतरे के बारे में अलार्म करते हैं . अगर माता-पिता को बच्चों में ऐसा कोई भी लक्षण दिखे तो वो इसे इग्नौर ना करें. डॉक्टर के पास जाएं बच्चे के सभी टेस्ट करवाएं. छोटी उम्र में इतनी बड़ी बीमारी होना ना सिर्फ उस परिवार के लिए खतरा है बल्कि देश के भविष्य के लिए भी बड़ा खतरा है.

