ABC News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपने तीन दिवसीय दौरे के तहत राजधानी दिल्ली (Delhi) पहुंच गए हैं. एयरपोर्ट से निकलते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि विपक्ष एकजुट हो जाए, यही उनकी कोशिश है. इसके बाद नीतीश कुमार राहुल गांधी से मिलने उनके आवास पहुंचे. उन्होंने कहा कि कल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात करेंगे. नीतीश ने यह भी कहा कि वह विपक्ष के बाकी नेताओं से भी मुलाकात करेंगे.
If the opposition will get united, then a good atmosphere will be created. I have no desire and no aspiration (to become prime minister): Bihar Chief Minister Nitish Kumar, in Delhi pic.twitter.com/GQW0jjf6oQ
— ANI (@ANI) September 5, 2022
नीतीश कुमार ने कहा, ”चार पार्टी के नेताओं से मिलना ही है, सब से मिलेंगे. कोशिश ये है कि हम सब लोग साथ है विपक्ष के, सब लोग साथ हो जाएंगे तो अच्छा माहौल होगा.” उन्होंने कहा, ”कोई काम हो रहा है आप बताएं, विकास का कोई काम हो रहा है? रीजनल पार्टी को तो कमजोर करने का काम हो रहा है. हमारी कोई इच्छा नहीं है, हमारी इच्छा है अधिक से अधिक विपक्ष एक साथ हो जाए तो अच्छा होगा, हम उसका प्रयास करेंगे.” पीएम उम्मीदवारी के सवाल पर नीतीश ने कहा, ”ऐसा कुछ नहीं है हमारा कोई दावा है, हम उस बारे में सोचते नहीं है.”
Bihar CM Nitish Kumar reaches the residence of Congress MP Rahul Gandhi, in Delhi pic.twitter.com/0pxpnrpNYp
— ANI (@ANI) September 5, 2022
एक तरफ नीतीश कुमार और अन्य दल मिशन 2024 के लिए विपक्षी एकता की कोशिशों में लगे हैं तो वहीं हाल में केरल के कोच्चि से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन पर भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए पोलराइज होने का आरोप लगाया था. केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता अश्विनी कुमार ने यहां तक कहा, ”नीतीश कुमार दूसरे के बैसाखी पर 17 साल से मुख्यमंत्री हैं. 17 सालों में कभी चुनाव नहीं लड़ा. उन्हें जनता की समस्या मालूम नहीं है और चले हैं पीएम बनने.” वहीं, जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह विपक्षी एकजुटता को लेकर अनुमान लगाते हुए समीकरण समझा चुके हैं. ललन सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में 62 फीसदी वोट बीजेपी के खिलाफ था जो अब 75 फीसदी से ज्यादा होने जा रहा है. उन्होंने कहा कि विपक्षी दल एकजुट हुए तो बीजेपी साफ हो जाएगी.

