ABC News : सिक्किम के नाथू ला में बॉर्डर इलाके में मंगलवार को भारी हिमस्खलन हुआ है. इस घटना में 6 पर्यटकों की मौत हो गई है और 11 घायल हुए हैं. करीब 80 पर्यटकों के फंसे होने की आशंका है. अधिकारियों ने ये जानकारी दी. मृतकों में चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है. हिमस्खलन के बाद गंगटोक को नाथू ला से जोड़ने वाले 15वें मील जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर बचाव अभियान जारी है.
Sikkim | 22 tourists rescued after avalanche strikes at 14th mile on Jawaharlal Nehru road connecting Gangtok with Nathula; rescue operation underway, says BRO.
350 stranded tourists and 80 vehicles were rescued after snow clearance from the road. pic.twitter.com/xJAnNR09Bv
— ANI (@ANI) April 4, 2023
बर्फ में फंसे 22 पर्यटकों को रेस्क्यू किया गया. उन्हें गंगटोक के एसटीएनएम अस्पताल और सेंट्रल रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सड़क से बर्फ हटाने के बाद 350 फंसे पर्यटकों और 80 वाहनों को बचाया गया.हिमस्खलन दोपहर करीब 12 बजे भारत-चीन सीमा के पास स्थित एक ऊंचे पहाड़ी दर्रे नाथू ला के पास हुआ.
VIDEO | Six tourists dead, several others feared trapped as massive avalanche hits #Nathula in Sikkim. pic.twitter.com/d7lT5AYyp1
— Press Trust of India (@PTI_News) April 4, 2023
पहाड़ी दर्रा समुद्र तल से 4,310 मीटर (14,140 फीट) की ऊंचाई पर स्थित है और यह एक प्रमुख पर्यटन स्थल है. चेकपोस्ट के महानिरीक्षक सोनम तेनजिंग भूटिया ने बताया कि पास केवल 13वें मील के लिए जारी किए जाते हैं, लेकिन पर्यटक बिना अनुमति के 15वें मील की ओर जा रहे हैं. ये घटना 15वें मील में हुई. फिलहाल सिक्किम पुलिस, सिक्किम के ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन, पर्यटन विभाग के अधिकारियों और वाहन चालकों की ओर से बचाव अभियान चलाया जा रहा है.

