ABC NEWS: (भूपेंद्र तिवारी ) कानपुर में किसान बाबू सिंह यादव की आत्महत्या के मामले में मुख्य आरोपी डॉ. प्रियरंजन आशू दिवाकर कोर्ट में दूसरी बार अग्रिम जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया है. कोर्ट ने अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के लिए 13 अक्तूबर की तारीख तय की है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक हाईकोर्ट के आदेश प्राप्त होने के बाद मंगलवार को कोर्ट में हाईकोर्ट के आदेश की पूरी रिपोर्ट बनाते हुए धारा 82 के आदेश के लिए दाखिल कर दी गई थी. बुधवार को इसमें आदेश मिलना था.

किसान बाबू सिंह यादव की पत्नी बिटान देवी ने पति की आत्महत्या कर लेने के बाद डॉ. प्रियरंजन आशू दिवाकर, राहुल जैन, मधुर पांडेय, शिवम सिंह चौहान, जितेंद्र और बबलू यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी.
इस मामले में राहुल जैन और मधुर पांडेय को पुलिस जेल भेज चुकी है. बाकी चार फरार है। 21 सितंबर को डाॅ. प्रियरंजन आशू दिवाकर ने जिला जज के यहां दाखिल अग्रिम जमानत अर्जी को वापस ले ली थी. 23 सितंबर को हाईकोर्ट एफआईआर निरस्त कराने के लिए याचिका दाखिल की गई. इसमें नौ जिसमें नौ अक्तूबर को कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए याचिका खारिज कर दी थी.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक हाईकोर्ट के आदेश प्राप्त होने के बाद मंगलवार को कोर्ट में हाईकोर्ट के आदेश की पूरी रिपोर्ट बनाते हुए धारा 82 के आदेश के लिए दाखिल कर दी गई थी. बुधवार को इसमें आदेश मिलना था. कोर्ट पहुंची चकेरी पुलिस को पता चला कि डॉ. प्रियरंजन आशू दिवाकर ने जिला जज के यहां अग्रिम जमानत के लिए दूसरी अर्जी दाखिल कर दी है. इस कारण धारा 82 के आदेश प्राप्त नहीं हो सके.

