ABC NEWS: पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2023 का 38वां मैच मोहाली में खेला जा रहा है. लखनऊ सुपर जायंट्स ने काइल मेयर्स, मार्कस स्टॉयनिस की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 257 रन बनाए हैं, जोकि आईपीएल 2023 का सबसे बड़ा स्कोर है और आईपीएल के इतिहास का दूसरा बड़ा स्कोर है. लखनऊ के लिए मार्कस स्टॉयनिस ने सर्वाधिक 70 रन बनाए. पंजाब किंग्स के लिए सबसे सफल गेंदबाज कागिस रबाडा रहे, उन्होंने दो विकेट लिए.
पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत अच्छी रही. टीम ने केएल राहुल के रूप में पहला विकेट गंवाया. राहुल 9 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए. हालांकि दूसरे छोर से काइल मेयर्स ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखी और पावरप्ले की आखिरी गेंद से पहले आउट होने तक 24 गेंद में 54 रन बनाए. इसके बाद मार्कस स्टॉयनिस और बदोनी ने पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी. बदोनी 24 गेंद में 43 रन बनाकर पवेलियन लौटे. पूरन ने आते ही हैट्रिक चौके लगाकर इरादे साफ कर दिए थे. स्टॉयनिस 40 गेंद में 70 रन बनाकर आउट हुए. निकोलस पूरन 19 गेंद में 45 रन और दीपक 9 गेंद में 11 रन बनाकर नाबाद रहे.

