ABC NEWS: भगवान श्रीराम जब 21 साल के थे तब वह कैसे दिखते रहे होंगे? यह सवाल बहुत से लोगों के जेहन में आता होगा. अब आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) ने भगवान श्रीराम की युवावस्था की एक तस्वीर बनाकर इस सवाल का जवाब दे दिया है. एआई की बनाई पहली तस्वीर में भगवान श्रीराम के चेहरे के हाव-भाव सामान्य हैं, जबकि एक अन्य फोटो में वो मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं. ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.
AI generated image of Prabhu Shri Ram, when he was 21-year-old.????????? #JaiShreeRam pic.twitter.com/zKkhZRK6lq
— Ms.पॉजिटिविटी ?? (@No__negativtyxd) April 11, 2023
भगवान राम की मनमोहक तस्वीर देखकर लोगों ने अपनी खुशी का इजहार किया है. कुछ लोगों का कहना है कि इतना हैंडसम तो आज तक कोई इस धरती पर पैदा ही नहीं हुआ. इंटरनेट यूजर्स को ये तस्वीरें बहुत पसंद आ रही हैं. लोग इन पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. साथ ही इन्हें सोशल मीडिया के दूसरे प्लेटफार्म्स पर भी शेयर किया जा रहा है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए लोग इसके कैप्शन में लिख रहे हैं कि वाल्मीकि रामायण, रामचरितमानस सहित तमाम ग्रंथों में दिए गए विवरणों के अनुसार यह भगवान राम की AI से तैयार की गई फोटो है. इसके मुताबिक श्रीराम 21 साल की आयु में ऐसे दिखते थे.
‘…तो वह रियल में कैसे दिखते होंगे राम’
एक यूजर ने लिखा, ‘जब आर्टिफिशियल फोटो इतनी प्यारी है तो वह रियल में कैसे दिखते होंगे.’ एक अन्य यूजर ने कहा, ‘वाल्मीकि रामायण और रामचरितमानस सहित सभी ग्रंथों में दी गई जानकारी के अनुसार यह तस्वीर बनाई गई है. इसलिए यह सही लग रहा है कि 21 वर्ष की आयु में भगवान राम ऐसे ही दिखते होंगे.’ बहुत सारे लोगों ने इस तस्वीर पर ‘जय श्री राम’ लिखा है. साथ ही लोगों ने ‘जय सिया राम’ भी लिखा है. इनके अलावा भी बहुत से लोगों ने इस तस्वीर पर अपनी राय जाहिर की है.
‘जैसा सुंदर नाम उतना सुंदर हमारे राम’
भगवान राम की ये वायरल तस्वीर किसने बनाई है, अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. भले ही इसे बनाने वाले शख्स के बारे में कुछ पता न हो लेकिन लोग उनके काम की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘जैसा सुंदर नाम उतना सुंदर हमारे राम.’ मालूम हो कि एआई की तस्वीरें आजकल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. इससे पहले कुछ जगहों की AI फोटो भी सामने आ चुकी है, जो लोगों को बहुत पसंद आई थी.

