ABC NEWS: राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला विराजमान हो गए हैं. प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान में पीएम नरेंद्र मोदी, संघ प्रमुख भागवत, और सीएम योगी आदित्यनाथ यजमान बने हैं. इससे पूर्व राम मंदिर के गर्भगृह में PM मोदी ने प्राण प्रतिष्ठा के लिए पूजन-अर्चन की उनके ठीक बगल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत बैठे रहे.

500 सालों का इंतजार 84 सेकेंडों में आज खत्म हो गया. भाव, श्रद्धा और आस्था का महापर्व इस दौरान पूरे देश में देखा जा रहा है. अयोध्या की तो छटा ही निराली थी, जहां पीएम नरेंद्र मोदी ने भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की तो वहीं तमाम मेहमान एकटक इस ऐतिहासिक क्षण को देखते रहे. इसके साथ ही 1528 से चला आ रहा रामजन्मभूमि का संघर्ष भी सुखद परिणति के साथ समाप्त हो गया. अब जहां कभी बाबरी ढांचा था, वहां भव्य राम मंदिर हो गया है. देश-दुनिया के आस्थावानों का जो अब केंद्र बनने वाला है.

