ABC NEWS: स्विट्जरलैंड के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने संन्यास का ऐलान किया है. 41 साल के फेडरर ने ट्विटर पर इमोशनल पोस्ट शेयर कर इस बात का ऐलान किया. फेडरर अगले सप्ताह लंदन में होने वाले लेवर कप में आखिरी बार फोफेशन लेवल पर खेलते दिखाई देंगे. फेडरर पुरुष सिंगल्स में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं. राफेल नडाल ने सबसे ज्यादा 22 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं.
फेडरर ने अपनी इस यात्रा में अपने प्रशंसकों और प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों को धन्यवाद दिया है. फेडरर ने कहा कि 41 साल की उम्र में उन्हें लगता है कि इसे छोड़ने का समय आ गया है. फेडर ने बताया, ‘मैं 41 साल का हूं. मैंने 24 वर्षों में 1500 से अधिक मैच खेले है.। टेनिस ने मेरे साथ पहले से कहीं अधिक उदारता से व्यवहार किया है और अब मुझे यह पहचान करनी होगी कि यह मेरे प्रतिस्पर्धी करियर का अंत कब है.’
फेडरर ने आगे अपनी पत्नी मिर्का को धन्यवाद दिया जो हर मिनट उनके साथ खड़ी रहीं. उन्होंने लिखा, ‘उसने फाइनल से पहले मुझे काफी प्रोत्साहित दिया था, उस समय वह पूरे 8 महीने की प्रेग्नेंट होने पर भी काफी मैच देखे थे और वह 20 सालों से अधिक समय तक मेरे साथ रही हैं.’

