ABC NEWS: कानपुर के आवास विकास-3 के अंबेडकरपुरम में एक तालाबंद घर से चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया. मामले की जानकारी पर पीड़िता ने पड़ोसी पर शक जताया है. तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
अंबेडकरपुरम में रहने वाली मालती का कुछ दिनों पहले पड़ोसी से विवाद हो गया था. इसके चलते वह मसवानपुर सराय में अपनी बेटी के घर पर रह रही थीं. तालाबंद घर से बुधवार रात चोरों ने कैश और जेवर समेत लाखों का माल पार कर दिया. सुबह घर काम करने पहुंची नौकरानी नन्ही ने चोरी की जानकारी मालती को दी. पीड़िता ने अपने पड़ोसी पर चोरी करने का आरोप लगाया है. कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है.

