ABC NEWS: कानपुर के कैंट में आरोपितों ने 10 साल के बच्चे को अगवा कर कुकर्म किया उसके बाद उसे गंगा में डुबोकर मार डाला. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपितो ने परिवार से 6 लाख रुपए की फिरौती मांगी. जिसकी जानकारी परिवार ने पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। फिलहाल अभी पुलिस शव बरामद नहीं कर सकी है.
कैंट निवासी पीड़ित पिता ने बताया कि उनका 10 वर्षीय बेटा सोमवार शाम से लापता हो गया था. जिसकी उन्होंने काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला. मंगलवार को उनके पास एक कॉल आई जिसने बेटे के एवज में 6 लाख रुपए की फिरौती मांगी. जिसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी.
पुलिस ने तत्काल मामले की जांच शुरू की। साथ ही सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से इलाके के रहने वाले चार आरोपियों को हिरासत में लिया. जिनके नाम बल्लू अमित समीर अमीन हैं. पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपितो ने घटना को कबूला. वहीं पीड़ित परिवार ने आरोपितों पर मासूम से कुकर्म के बाद हत्या करने का आरोप भी लगाया है.
थाना प्रभारी अर्चना सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार की मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है जिनसे घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है. फिलहाल मासूम का शव बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है.

