ABC NEWS: स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 शुरू होने वाला है. जब से बिग बॉस 16 खत्म हुआ है तब से इसकी चर्चा जारी है. बिग बॉस में से कुछ लोग खतरों के खिलाड़ी में भी दिखने वाले हैं. रोहित शेट्टी जल्द ही सभी कंटेस्टेंट को लेकर शो की शूटिंग शुरू कर देंगे. टीवी पर यह जुलाई 2023 से दिखाया जाएगा. पिछले कुछ दिनों से शो में हिस्सा लेने वाले सेलेब्स के नाम सामने आए हैं. हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से ऐलान नही हुआ लेकिन जो लोग हिस्सा ले सकते हैं उन पर एक नजर डालते हैं.
शिव ठाकरे, प्रियंका चाहर चौधरी और नकुल मेहता
बिग बॉस 16 में रहते हुए ही शिव ठाकरे का नाम कन्फर्म माना जा रहा था. उन्होंने खुद कहा था कि वह इसमें हिस्सा लेना चाहते हैं. शिव ठाकरे इससे पहले रोडीज का भी पार्ट रहे हैं. उनके साथ प्रियंका चाहर चौधरी को भी खतरों के खिलाड़ी 13 में देखा जाएगा. हाल के दिनों में जब भी इंटरव्यू में प्रियंका से शो के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सस्पेंस बनाए रखा. उन्होंने खुले तौर पर हां तो नहीं कहा लेकिन इनकार भी नहीं किया था. उनके अलावा नकुल मेहता का नाम भी सुर्खियों में हैं.
अध्ययन सुमन और एरिका फर्नांडिस

ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अध्ययन सुमन ने खतरों के खिलाड़ी 13 में हिस्साा लेने को लेकर कन्फर्म किया है. टीवी एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस लंबे समय बाद इस शो में नजर आएंगी.
अंजलि आनंद और अदिति राव

अंजलि आनंद को शो के लिए अप्रोच किया गया है. उन्होंने टीवी शो कुल्फी कुमार बाजेवाला किया है. साथ ही टीवी शो मैं भी अर्धांगिनी फेम अदिति राव भी हिस्सा ले सकती हैं.
मोहसिन खान, सौंदर्या शर्मा और अंकित गुप्ता

ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम मोहसिन खान भी पार्टिसिपेट कर सकते हैं. यह उनका पहला रियलिटी शो होगा। साथ ही नकुल मेहता के नाम पर भी कयास लगाए जा रहे हैं. साथ ही बिग बॉस 13 फेम सौंदर्या शर्मा और अंकित गुप्ता को भी अप्रोच किया गया है.

