ABC NEWS: सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा के पोस्ट पर हजारों फैंस उन्हें अभी से जन्मदिन की एडवांस बधाई दे रहे हैं. इतना ही नहीं उनके बर्थडे प्लान जानने को भी उत्सुक नजर आ रहे हैं. तो हम बता रहें हैं आखिर कपिल इस साल बर्थडे पर क्या करने वाले हैं.
शो से जुड़े सोर्स की मानें, तो कपिल इस साल अपने बर्थडे में काम करने के बजाए, ब्रेक लेने के मूड में हैं. बता दें, 31 मार्च को वो शूटिंग के बाद एक हफ्ते का ब्रेक लेंगे. 31 मार्च को ‘दशहरा’ की टीम कपिल के शो में आने वाली है. जिसमें साउथ सुपरस्टार नानी समेत उनकी को-स्टार्स भी मौजूद होंगे. इंटरव्यू खत्म करने के बाद पैकअप कर, कपिल अपनी पूरी ‘द कपिल शर्मा शो’ की टीम संग सेट पर रात को सेलिब्रेट करेंगे. इसके बाद वो छुट्टी पर रहेंगे. दरअसल कपिल अपने परिवार व बच्चों संग अपना ये खास दिन गुजारना चाहते हैं.
चैनल ने ऐसे किया सरप्राइज
बता दें, कपिल शर्मा को सोनी चैनल ने भी जन्मदिन के मौके पर सरप्राइज दिया है. दरअसल चैनल जल्द ही डांसिंग शो ‘इंडिया बेस्ट डांसर’ लेकर आ रही है. जिसमें जज के तौर पर सोनाली बेंद्रे, टेरेंस लुईस और गीता कपूर होंगे. शो को जय भानुशाली होस्ट करेंगे. इन सभी कास्ट ने मिलकर कपिल के शो में उन्हें सरप्राइज देते हुए केक कटिंग की. जिसे देखकर कपिल थोड़े इमोशनल भी हो गए थे. इस एपिसोड को 1 अप्रैल को ऑन एयर किया जाएगा.

