ABC News: ग्रीनपार्क में होने जा रहे भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच होने जा रहे तीन वनडे मैचों के लिए कल से टिकट मिलना शुरू होंगे. इसको लेकर यूपीसीए के वेन्यू डायरेक्टर डॉ. संजय कपूर ने बताया कि कानपुर में होने वाली तीन मैचों की सीरीज में दर्शकों को काफी धूम धड़ाका देखने को मिलेगा.
भारत ए में अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रजत पाटीदार, अर्शदीप जैसे खिलाड़ी शामिल रहेंगे. ऐसे में दर्शकों की सहूलियत का ध्यान रखते हुए टिकटों के दाम काफी कम रखे गए हैं. दर्शकों को ग्रीनपार्क में मैच देखने के लिए 100 रूपए से लेकर 499 रूपए तक के टिकट उपलब्ध होंगे. बुक माई शो पर मंगलवार शाम पांच बजे से आनलाइन टिकट बिक्री शुरू हो जाएगी.
इसके अलावा गोविंदनगर, यशोदानगर, लालबंग्ला, कल्याणपुर समेत आधा दर्जन स्थानों पर भी टिकट मिलेंगे. ग्रीनपार्क में भी टिकट को लेकर एक बॉक्स बनाया जा रहा है. जिससे दर्शक टिकट लेकर आराम से मैच देख पाएंगे. उन्होंने बताया कि ग्रीनपार्क में वर्तमान में 20 हजार पांच सौ दर्शक बैठकर मैच का लुत्फ उठाएंगे.

