ABC News: कानपुर साउथ में निरालानगर में सड़क किनारे खुले में हो रही मांस की बिक्री पर महापौर का पारा हाई हो गया. कई दिनोें से मिल रही सूचना के बाद सोमवार शाम को जैसे ही महापौर यहां पर पहुंची, मांस बिक्री करने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया,, महापौर ने न केवल दुकानदारों को फटकार लगाई बल्कि जोनल अधिकारी और चौकी इंचार्ज को मौके पर तलब कर लिया.

दरअसल, महापौर प्रमिला पांडेय के पास बहुत दिनों से इस बात की जानकारी पहुंच रही थी कि निरालानगर में सड़क किनारे खुलेआम मांस की बिक्री की जा रही है. इस पर महापौर सोमवार शाम को मौके पर पहुंच गई. महापौर को देखते हुए यहां पर दुकानदारों में अफरातफरी मच गई. मौके पर तलब किए गए जोनल अधिकारी विनय प्रताप सिंह और चौकी इंचार्ज साकेतनगर से महापौर ने पूछा कि किसके आदेश पर खुले में मांस की बिक्री की जा रही है. महापौर ने कहा कि दोबारा यहां पर अगर खुले में मांस की बिक्री पायी गई, जो जिम्मेदारों पर एक्शन तय है. महापौर ने कहा कि खुलेआम मांस की बिक्री अवैध होने के साथ स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है. महापौर के एक्शन के बाद इस बाजार को फिलहाल के लिए हटा दिया गया है.
रिपोर्ट: सुनील तिवारी

