ABC News: सीसामऊ विधानसभा से नव निर्वाचित विधायक नसीम सोलंकी के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दाखिल हुआ है. यह परिवाद स्वरूपनगर में रहने वाले भाजपा नेता धीरज चड्ढा ने दर्ज कराया है. भाजपा नेता धीरज चड्ढा वही हैं, जिनका मतगणना के दिन नसीम सोलंकी के साथ बातचीत का आडियो वायरल हुआ था.
#कानपुर
— Abcnews.media (@abcnewsmedia) November 25, 2024
नसीम सोलंकी द्वारा मन्दिर में जल चढ़ाने के मामले में परिवाद दाखिल
पूर्व प्रवक्ता बीजेपी नेता धीरज चड्ढा ने दाखिल किया परिवाद
मामले मे 20 दिसंबर को कोर्ट मे होगी सुनवाई
चुनाव के दौरान बाबा बनखंडेश्वर मन्दिर में चढ़ाया था जल@BJP4UP @samajwadiparty @AllahabadC #kanpur pic.twitter.com/77G2wwQPxi
धीरज चड्ढा का कहना है कि इसको लेकर उनकी विधायक अमिताभ बाजपेयी से भी बातचीत हुई थी, इसके बाद उन्होंने नसीम सोलंकी से भी बातचीत की लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया.पहले अस्वस्थ और फिर चुनाव प्रचार में व्यस्त रहने की वजह से वह इस मसले पर ध्यान नहीं दे पाए लेकिन अब उन्होंने कोर्ट में परिवाद दर्ज कराया है. भाजपा नेता का कहना है कि नसीम सोलंकी ने उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत किया है. अगर वह सार्वजनिक रूप से माफी मांग लें तो मामला खत्म हो जाएगा. मामले मेें 20 दिसंबर को कोर्ट में सुनवाई होनी है.

