ABC News: निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद से तैयारियां शुरू हो गई है. कानपुर में मतगणना स्थल स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करने पुलिस कमिश्नर कानपुर, जिला अधिकारी और अन्य अधिकारी साथ पहुंचे. सुरक्षा व्यवस्था और मतगणना स्थल गल्ला मंडी परिसर के मैप को देखकर तैयारियों को जांचा परखा गया. अधिकारियों ने कहा निष्पक्ष चुनाव कराना हमारी जिम्मेदारी है. ईवीएम के रखरखाव से लेकर उन्हें लाने ले जाने की सुरक्षा व्यवस्था पर भी हमारी खास व्यवस्था रहेगी.

नौबस्ता गल्ला मंडी में मतगणना स्थल स्ट्रांग रूम बनाया गया है. पिछले सभी चुनावों में भी स्ट्रांग रूम मतगणना स्थल इसी स्थान को बनाया गया था. मंगलवार को जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ,ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी निरीक्षण करने गल्ला मंडी पहुंचे. अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया. गल्ला मंडी के नक्शे को देखकर सुरक्षा व्यवस्था, स्ट्रांग रूम और ईवीएम रखरखाव के बारे में वहां मौजूद अधिकारियों से जानकारी ली. ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि हमारी जिम्मेदारी है कि निष्पक्ष चुनाव कराया जाए. ईवीएम की सुरक्षा स्ट्रांग रूम में ईवीएम का रखरखाव और ईवीएम को ले जाने से लेकर वापस लाने तक पूरे इंतजाम खाका तैयार किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि यहां की सुरक्षा व्यवस्था को 129 सेक्टर के 33 जोन में बांटा गया है. कानपुर में 11 मई को नगर निकाय चुनाव का मतदान होना है. तकरीबन 2000 से अधिक मतदान स्थल होंगे. उनकी सुरक्षा को लेकर भी विशेष तैयारी की जा रही है.

