ABC News: करौली शंकर आश्रम में हुए सनातन सम्मेलन में उन लोगों पर पुरजोर रूप से जवाब दिया गया, जो लगातार सनातन धर्म पर हमला बोल रहे हैं. इस सम्मेलन में आए सुदर्शन न्यूज के प्रधान संपादक सुरेश चव्हाणके ने ऐसे लोगों पर पलटवार करते हुए कहा कि ऐसे लोग पूरी तरह से अज्ञान हैं.

उन्होंने कहा कि जो लोग सनातन धर्म को गाली दे रहे हैं, ऐसे लोगों का एक्सपोज होना बहुत जरूरी है, जिससे सभी को ऐसे लोगों की सत्यता के बारे में भी पता लग सके. उन्होंने कहा कि इस देश में सनातन से ज्यादा सेक्युलर कोई नहीं है क्योंकि सनातन ही सर्वे भवन्तु सुखिन: की बात करता है.

सम्मेलन में करौली शंकर महाराज ने कहा कि जो लोग सनातन धर्म की बुराई कर रहे हैं, वे भटके हुए लोग हैं. सनातन तो सर्वव्यापी है और जल से लेकर आकाश तक सनातन है. ऐेसे में जो लोग इसके विरोध में बात कर रहे हैं वो अज्ञानी हैं. अज्ञानता की वजह से ही वो लोग इस तरह की बातें कर रहे हैं.

करौली शंकर महाराज ने कहा कि आने वाले चार वर्षों में पूरे विश्व में सनातन धर्म का प्रभाव दिखेगा, उन्होंने कहा कि जो भी सनातन धर्म के बारे में अनर्गल बातें बोल रहे हैं. उन्हें अपने कार्यों से जवाब देने की आवश्यकता है.

इससे पहले यहां पर महापौर प्रमिला पांडेय ने भी अपने विचार रखे. सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से आए हुए लोग शामिल हुए.
रिपोर्ट: सुनील तिवारी

