ABC News: फजलगंज थानाक्षेत्र में दादानगर रेलवे ओवरब्रिज से कंटेनर डिपो के रास्ते में पुलिस की दो लुटेरों से मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों लुटेरों के पैर में गोली लगी, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

एडीसीपी सेंट्रल महेश कुमार ने बताया कि पिछले दिनों फजलगंज थानाक्षेत्र में एक महिला के साथ लूट की वारदात हो गई थी. इस घटना की तफ्तीश कर रही पुलिस ने लुटेरों का सुराग हासिल कर लिया था लेकिन इसके बाद वह भूमिगत हो गए. इस बीच भोर पहर पुलि को सूचना मिली कि दोनों लुटेरे दादानगर पुल से कंटेनर डिपो की तरफ जा रहे हैं. पुलिस ने जब आरोपियों की लोकेशन ट्रेस कर उनकी घेराबंदी की तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों लुटेरों के पैर में गोली लगी है. एडीसीपी ने बताया कि घायल लुटेरे गुलफान और सुल्तान हैं, दोनों मूलरूप से फतेहपुर के रहने वाले हैं, दोनों का लूट और चोरी का लंबा आपराधिक इतिहास है.

