चंद्रयान-3 की सफलता पर खुशी में झूमा Kanpur, आतिशबाजी से रोशन हुआ आसमान

News

ABC News: बुधवार शाम को चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल जैसे ही चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरा, वैसे ही पूरे देश की तरह कानपुर में भी जश्न शुरू हो गया. जगह-जगह आतिशबाजी के बीच लोगों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर देश की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर जश्न मनाया.

घंटाघर स्थित भारत माता प्रतिमा स्थल पर उत्साह का ऐसा माहौल दिखा कि हर तरफ माहौल सिर्फ तिरंगामय नजर आया. यहां पर व्यापारी से लेकर राजनीतिक लोगों का जमावड़ा लगा. यहां पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग लाइव दिखाने के लिए बड़ी एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई थी. जैसे ही इसरो चीफ ने मिशन के सफल होने का ऐलान किया. वैसे ही घंटाघर चौराहा पर जमा भीड़ भी उत्साहित होकर भारत माता का जयघोष करने लगी. देशभक्ति गीतों के बीच तिरंगा लहराते लोगों ने राहगीरों के बीच मिठाई बांटी. देश की इस ऐतिहासिक सफलता पर घंटाघर चौराहा पर जमकर आतिशबाजी की गई. इस दौरान भारत माता की मूर्ति की आकर्षक सजावट कर पूजन किया गया. व्यापारियों ने कहा कि इसरो वैज्ञानिकों ने भारत की कामयाबी का डंका एक बार फिर से पूरे विश्व में बजवाया है. इस दौरान हर एक शख्स भारत की इस उपलब्धि पर गौरव से भरा हुआ दिखाई दिया.

महापौर ने बांटी मिठाई
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग से उत्साहित महापौर प्रमिला पांडेय ने एफएम कॉलोनी स्थित अपने आवास पर बच्चों के बीच मिठाई बांटी. महापौर ने कहा कि इसरो के वैज्ञानिकों ने भारत को गौरवमयी उपलब्धि प्रदान की है. उन्होंने कहा कि आज का दिन बेहद ऐतिहासिक और खुशी का है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में इसरो ने इतिहास रचा है. महापौर ने कहा प्रधानमंत्री देश के वैज्ञानिकों के साथ जिस तरह हमेशा खड़े रहे हैं. उसी का नतीजा है कि आज भारत दुनिया में उस मुकाम पर पहुंच गया है जहां अब तक कोई नहीं पहुंच पाया. महापौर ने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कि अभी उनको सफलता के और कीर्तिमान स्थापित करने हैं.

खबरों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट लगातार हासिल करने के लिए आप हमें  Facebook, Twitter, Instagram पर भी ज्वॉइन कर सकते हैं … Facebook-ABC News 24 x 7 , Twitter- Abcnews.media Instagramwww.abcnews.media

You can watch us on :  SITI-85,  DEN-157,  DIGIWAY-157


For more news you can login- www.abcnews.media