ABC News: शिक्षक एमएलसी चुनाव के छठी बार मैदान में उतरे राज बहादुर सिंह चंदेल इस बार भी रेस में आगे चल रहे हैं. पहली वरीयता के चार राउंड की वोटों की गिनती हो चुकी है. चार राउंड की मतगणना में राज बहादुर सिंह चंदेल को 4220 वोट मिले हैं. वहीं, हेमराज सिंह गौर को 3192 वोट मिले हैं. वहीं, भाजपा के वेणुरंजन भदौरिया को 2206 वोट मिले हैं.

फिलहाल, जो स्थिति वोटों की गिनती को लेकर दिख रही है, ऐसे में दूसरी वरीयता के वोटों की अहमियत बढ़ गई है. परिणाम के देर रात तक आने का अनुमान लग रहा है. इससे पहले पांडु नगर स्थित आईटीआई परिसर में स्ट्रांग रूम में मतगणना कार्य शुरू हुआ. सुबह आठ बजे मत पेटियों के बक्से पहुंचे. जिनके खुलने के बाद आगे की कार्रवाई की गई.

