ABC News: दो मार्च से शुरू हो रही कानपुर प्रीमियर लीग में आरएलएल गंगा बिठूर लीजेंड्स ने प्रशांत अवस्थी को टीम का कप्तान बनाया है. एक समारोह के दौरान आरएलएल के मालिक तिलक राज शर्मा ने इस दौरान स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप का भी ऐलान किया. उन्होंने कहा कि इसके जरिए युवा खिलाड़ियों को बेहतर मार्गदर्शन और अवसर मिल सकेंगे.

आरएलएल कार्यालय में आयोजित समारोह में केपीएल चेयरमैन डॉ. संजय कपूर, विधायक सुरेंद्र मैथानी, एसीपी आशुतोष समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए. यहां पर तिलक राज शर्मा ने अपनी टीम का उत्साह बढ़ाते हुए खिलाड़ियों कहा कि वह अपना कर्म करते चलें और बाकी भगवान पर छोड़ दें. खिलाड़ियों को किसी दबाव में न खेल उसका आनंद लेने को कहा गया और टूर्नामेंट में पूरी खेल भावना के साथ हिस्सा लेने को कहा गया. उन्होंने कहा कि गंगा बिठूर लीजेंड्स के माध्यम से ऐसी विरासत बनानी है, जो युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करने के साथ सशक्त बनाए.

इस दौरान प्रशांत अवस्थी को कप्तान और सागर शर्मा को उप कप्तान घोषित किया गया. यहां पर प्रज्ञा गणेरिवाला ने टीम की प्रतिनिधि के रूप में अपनी भूमिका निभाई. गंगा बिठूर लीजेंड्स में शिव कुमार राजपूत, अंशु अग्रवाल प्रशासनिक अधिकारी आपरेशंस की भूमिका निभाएंगे. टीम के मुख्य कोच अरविंद सोलंकी बनाए गए हैं

