Kanpur: महापौर ने दिखाया जज्बा, बारिश में भीगते हुए निकाली तिरंगा यात्रा, बुलडोजर पर हुईं सवार

News

ABC News: विवार को अमृत महोत्सव के तहत मोतीझील से तिरंगा यात्रा कानपुर की महापौर प्रमिला पांडेय ने भी निकाली. सुबह 9 बजे शुरू होने वाली यात्रा बारिश के चलते 10 बजे से शुरू हुई. मगर, इसके बाद भी जब बारिश नहीं रुकी तो महापौर और अधिकारियों ने भीगते हुए ही तिरंगा यात्रा निकाली.

घंटाघर चौराहा पर महापौर प्रमिला पांडेय ने बुलडोजर पर खड़े होकर तिरंगा फहराया. उनके साथ अपर नगर आयुक्त सूर्यकांत त्रिपाठी और जोनल अधिकारी भी मौजूद रहे. भीगते हुए बारिश और देशभक्ति के गीतों पर जश्न मनाते हुए अन्य लोग भी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए. तिरंगा यात्रा मोतीझील से शुरू हुई. इस दौरान महापौर के साथ नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन, अपर नगर आयुक्त समेत पूरा प्रशासनिक अमले ने मोतीझील रोड पर पहले पैदल मार्च किया, इसके बाद सभी वाहनों में सवार हुए. महापौर गाड़ी की सनरूफ खोलकर गाड़ी के ऊपर चढ़ गईं और तिरंगा फहराती रहीं. करीब डेढ़ घंटे तक महापौर भीगती रहीं. तिरंगा यात्रा मोतीझील से शुरू होकर घंटाघर पर समाप्त हुई. लोगों ने महापौर के साथ नगर निगम के पूरे प्रशासनिक अमले को सड़कों पर भीगते हुए और हाथ में तिरंगा लेकर देखा तो सभी ने तारीफ की.  वहीं देशभक्ति को देखकर लोग जय हिंद के नारे लगाते रह.

खबरों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट लगातार हासिल करने के लिए आप हमें  Facebook, Twitter, Instagram पर भी ज्वॉइन कर सकते हैं … Facebook-ABC News 24 x 7 , Twitter- Abcnews.media Instagramwww.abcnews.media

You can watch us on :  SITI-85,  DEN-157,  DIGIWAY-157


For more news you can login- www.abcnews.media