ABC News: कानपुर में पार्षद वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से 11 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन कराया गया. इस सामूहिक विवाह समारोह के साथ ही ब्रजेंद्र स्वरूप पार्क में बने मंगल भवन की बुकिंग भी चालू हो गई.
पार्षद वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से आयेाजित सामूहिक विवाह समारोह में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, एमएलसी, पनकी मंदिर के महंत कृष्णदास आदि शामिल हुए. इस दौरान एक बार फिर से महापौर ने अपने खेमे के पार्षदों के साथ ताकत को दिखाया.
महापौर प्रमिला पांडेय ने कहा कि उनका जो सपना था, वह अब पूरा हो गया है. कोई भी वंचित समाज का शख्स 11 हजार के किराए पर मंगल भवन की बुकिंग करा सकता है, उसे यहां पर सारी सुविधाएं प्राप्त होंगी. उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल के अंत्योदय के मिशन के आधार पर ही मंगल भवन का निर्माण कराया गया है.
पार्षद वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक अमित पांडेय ने कहा कि मंगल भवन की पहली बुकिंग इस समारोह को लेकर की गई है.

