ABC News: कानपुर के चकेरी सनिगवां में सोमवार को तीन साल की मासूम के साथ शातिर नाबालिग द्वारा दुष्कर्म का प्रयास किया था. इसमें असफल होने पर शातिर नाबालिग उसे पटक कर भाग निकला था. मामले में शनिवार सुबह हैलट में उपचार के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया.मामले में पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड में पेशकर कर बाल संप्रेक्षण गृह भेज चुकी है.

सनिगवां क्षेत्र के निवासी दलित मजदूर की तीन साल की बेटी सोमवार दोपहर घर के बाहर खेल रही थी. इस दौरान पास की कॉलोनी का दूसरे समुदाय का नाबालिग साइकिल लेकर आया. इसके बाद बच्ची को साइकिल में घुमाने के बहाने बैठा लिया था. फिर कब्रिस्तान के पास एक खाली प्लॉट में ले गया. यहां बच्ची से अश्लील हरकतें कर रहा था. पुलिस के अनुसार इस दौरान रास्ते से गुजर रही एक महिला ने देखा था, तो आरोपी बच्चे को टोका. इस पर वह बच्ची को फेंककर साइकिल लेकर भाग निकला था, जिससे बच्ची के सिर में चोट आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी. वह दोपहर करीब दो बजे से शाम छह बजे तक औंधे मुंह गड्ढे पर पड़ी रही थी. इसके बाद आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने बच्ची को बरामद किया था. इस दौरान वह बेहोश थी और उसकी सांसें फूल रही थी. फिर उसे सनिगवां के माही अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यहां सनिगवां पुलिस ने बवाल की आशंका पर परिजनों को बच्ची को साथ थाने भेज दिया गया था. बच्ची की हालत नाजुक देख उसे हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. उधर, इस घटना के बाद आस पड़ोस के लोग भी आक्रोशित हैं. उन्होंने आरोपित नाबालिग पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. बच्ची की मौत के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची.

