ABC News: कानपुर के चकेरी में किसान बाबू सिंह यादव की आत्महत्या मामले में फरार चल रहे एक लाख के इनामी डॉ. प्रियरंजन आशु दिवाकर ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ दी है. किसान की आत्महत्या के बाद से फरार चल रहे डॉ.प्रियरंजन आशु दिवाकर ने मीडिया के सामने आते हुए दावा किया है कि अगर वह दोषी निकलते हैं तो अपनी पूरी प्रॉपर्टी बाबू सिंह की बेटियोें के नाम कर देंगे, वरना इस मामले में जो भी सपा नेता बातें कर रहे हैं, वह अपनी प्रॉपर्टी का एक चौथाई हिस्सा उनकी बेटियों के नाम कर दें.
*️⃣ किसान आत्महत्या का आरोपी आशु दिवाकर ने तोड़ी चुप्पी
*️⃣ मीडिया से बातचीत में बाबू सिंह यादव को लेकर की बात
*️⃣ दोषी निकलने पर सारी संपत्ति किसान की बेटियों के नाम करूंगा
*️⃣ सपा नेता राजाराम पाल समेत कई अन्य पर लगाए गंभीर आरोप
*️⃣ डॉ. आशु दिवाकर ने जताई खुद की हत्या… pic.twitter.com/xS7EUBLVDW
— Abcnews.media (@abcnewsmedia) December 1, 2023
आशु दिवाकर ने इस लड़ाई को धर्मयुद्ध बताते हुए कहा कि अब यह लड़ाई होकर रहेगी. उन्होंने कहा कि बहुत बड़े अपराधियों से उनकी लड़ाई है. इसके साथ ही आशु दिवाकर की खुद की हत्या किए जाने की भी आशंका जताई है. श्यामनगर स्थित अपने आवास पर मीडिया के सामने आए डॉ. प्रियरंजन आशु दिवाकर ने कई दस्तावेज रखते हुए कहा कि उन्होंने आत्महत्या नहीं की बल्कि शराब पिलाकर उनकी हत्या की गई है. इस मामले में खुद को फर्जी फंसाए जाने का आरोप लगाते हुए आशु दिवाकर ने सपा नेता राजाराम पाल और नरेंद्र यादव पर भी गंभीर आरोप लगाए. आशु दिवाकर ने कहा कि बाबू सिंह यादव सपा विरोधी थे, जिसकी वजह से नरेंद्र यादव और सपा नेता राजाराम पाल ने उनकी जमीन पर कब्जा कर रखा था. जिसे छुड़ाने के लिए बाबू सिंह यादव और उनके परिजनों ने उनसे मुलाकात की.

उनकी मदद करने के चलते राजनीतिक विद्वेष में उन्हें फंसा दिया गया. इस दौरान आशु दिवाकर ने कई बाबू सिंह यादव की मौत से संबंधित कई दस्तावेज भी सामने रखे.इस दौरान आशु दिवाकर ने कहा कि बाबू सिंह का परिवार वर्तमान में नरेंद्र यादव के संपर्क में है. उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी सपा नेता अगुवाई कर रहे हैं, एक बार उनकी कॉल डिटेल की भी जांच होनी चाहिए.

