ABC News: कानपुर में चौबेपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि यहां एक गांव में एक युवक का गांव की ही महिला से प्रेम संबंध संबंध चल रहा था. सोमवार देर रात प्रेमिका ने युवक को अपनी एक सहेली के साथ परिचय कराने के लिए बुलाया था.

युवक का कहना है कि यहां पर हुई मुलाकात के बाद प्रेमिका की सहेली से संबंध बनाने का दबाव बनाया गया. जब उसने मना किया तो प्रेमिका की सहेली ने युवक का गुप्तांग काट लिया. मामला चौबेपुर के रौतापुर का बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि प्रेमिका से मिलने के दौरान उसकी सहेली की मौजूदगी में वह उससे संबंध बनाने लगा तो उसकी सहेली ने भी संबंध बनाने का दबाव डाला, जिस पर युवक ने मना कर दिया. इस दौरान दोनों महिलाओं का युवक से झगड़ा हो गया, तभी सहेली ने युवक के गुप्तांग पर काट लिया. गंभीर रूप से घायल युवक जब घर पहुंचा तो उसने अपनी पत्नी को सारी बात बताई. इसके बाद ने कंट्रोल रूम में फोन कर सूचना दी. आनन फानन में युवक को सीएचसी चौबेपुर में भर्ती कराया गया. यहां हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया. चौबेपुर पुलिस का कहना है कि घायल को उपचार के लिए कानपुर रेफर किया गया है.

