ABC News: जाजमऊ आगजनी मामले में कानपुर की एमपीएमएलए कोर्ट से सात साल की सजा पाए समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी को बड़ी राहत मिली. हाईकोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की जमानत मंजूर कर दी. हालांकि, सात साल की सजा रद्द करने के मामले में हाईकोर्ट ने रोक नहीं लगाई है.
#प्रयागराज
— Abcnews.media (@abcnewsmedia) November 14, 2024
कानपुर के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की जमानत मंजूर
इरफान ने सजा रद्द करने, जमानत की मांग की थी
इरफान सोलंकी की याचिका पर हाईकोर्ट का फैसला
इरफान सोलंकी की सजा बरकरार रहेगी – कोर्ट
इरफान सोलंकी को जमानत, सजा बरकरार रहेगी- कोर्ट#kanpur #highcopurt #abcnewsmedia pic.twitter.com/UnEp296Uqc
हाईकोर्ट के फैसले के बाद साफ हो गया है कि इरफान सोलंकी की विधायकी बहाल नहीं होगी और सीसामऊ विधानसभा में 20 नवंबर को उपचुनाव होगा. हाईकोर्ट के इस फैसले को लेकर सुबह से ही हर किसी की निगाहें लगी हुई थीं. गुरूवार को जस्टिस राजीव गुप्ता और सुरेंद्र सिंह की बेंच ने इरफान की याचिका पर फैसला सुनाया. गौरतलब हो कि कानपुर की एमपी/ एमएलए कोर्ट ने 7 जून को इरफान सोलंकी सहित पांच लोगों को 7 साल की सजा सुनाई थी. कोर्ट से सात साल की सजा होने के बाद इरफान सोलंकी की विधानसभा सदस्यता को रद्द कर दिया गया था. इरफान और रिजवान के अलावा इस मामले में शौकत अली, इजराइल आटेवाला और मो. शरीफ को भी सजा हुई थी.
#प्रयागराज
— Abcnews.media (@abcnewsmedia) November 14, 2024
कानपुर के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की जमानत मंजूर
सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी सहित कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
जस्टिस राजीव गुप्ता व जस्टिस सुरेंद्र सिंह की डिवीजन बेंच ने सुनाया फैसला#highcourt #irfansolanki #naseemsolanki #kanpurbreaking #abcnewsmedia pic.twitter.com/pOI6OXXcuq
पूर्व विधायक इरफान सोलंकी को हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद उनके परिवार में हर्ष का वातावरण देखा गया. जैसे ही इस बात की खबर इरफान के जाजमऊ स्थित घर पहुंची, तो उनकी मां, पत्नी, भाई और बच्चों के चेहरे खुशी से भर गए. इसके बाद इरफान की पत्नी और सीसामऊ विधानसभा से सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी सीधे अपने केंद्रीय चुनाव कार्यालय पहुंची. यहां पर विधायक अमिताभ बाजपेयी और अन्य सपा नेताओं के साथ उन्होंने खुशी बांटते हुए मिठाई भी बांटी. नसीम सोलंकी ने हाईकोर्ट के फैसले पर खुशी जताते कहा कि जमानत मिलने के बाद उत्साह बढ़ गया है.नसीम ने अगला रास्ता सुप्रीम कोर्ट बताते हुए कहा कि चुनाव के बाद वह इरफान सोलंकी से मिलने महाराजगंज जाएंगी.
#कानपुर
— Abcnews.media (@abcnewsmedia) November 14, 2024
⏺️इरफान के वकील ने इसे न्याय की जीत बताया
⏺️फिलहाल जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे इरफान सोलंकी
⏺️हाईकोर्ट के निर्णय को लेकर रखी बात@IrfanSolanki #kanpur #HighCourt #abcnewsmedia pic.twitter.com/9Vqum3yVWp
कानपुर में इरफान सोलंकी के वकील शिवाकांत दीक्षित ने इसे न्याय की पहली जीत बताया है. उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट ने इरफान के साथ रिजवान, मो. शरीफ, शौकत अली, इजराइल आटे वाला की जमानत का आदेश दिया है. उन्होंने कहा कि फिलहाल इरफान और रिजवान जेल से छूट नहीं पाएंगे क्योंकि उनके खिलाफ गैंगस्टर और आधार गार्ड से संबंधित मामले में जमानत होना बाकी है. अगले कदम को लेकर उन्होंने कहा कि इरफान के परिजनों से बातचीत के बाद सुप्रीम कोर्ट में जाने का फैसला लिया जाएगा.

