ABC NEWS: नए साल में कोहरे की वजह से कानपुर से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरू की एक भी दिन कोई फ्लाइट कानपुर नहीं आई. गुरुवार को स्पाइस जेट की दिल्ली फ्लाइट आकर गई. इसके अलावा मुंबई, बेंगलुरू की तीनों फ्लाइटें निरस्त रहीं. इसके कोहरे की वजह से श्रमशक्ति, राजधानी सहित 66 ट्रेनें 14 घंटे तक लेट रहीं. इसकी वजह से 2987 ने यात्री टिकट निरस्त कराए. इसके साथ ही 378 को कनेक्टिंग आरक्षण की वजह से दूसरी ट्रेनों में सफर की छूट दी गई.
रूरा से सरसौल तक लगी ट्रेनों की बंचिंग,38 ट्रेनें फंसी
रूरा से सरसौल के बीच दिन में कोहरा समाप्त होते ही जैसे ही ट्रेनों ने गति पकड़ी तो रूरा से सरसौल तक बंचिंग लगी. दिल्ली-हावडा़ रूट की ट्रेनों को रास्ते में तो रोका गया पर परिचालन शत-प्रतिशत समय पालन पर हो, इसके लिए स्टेशनों पर ट्रेनों को लेट नहीं किया गया. इतनी दूरी में 36 ट्रेनें फंसी रहीं.

