ABC News: कानपुर के बांसमंडी की थोक कपड़ा बाजार में लगी आग को बुझाने के प्रयास जारी हैं. बताया जा रहा है कि रविवार सुबह हमराज कंपलेक्स के अब तक बचे हुए पीछे के हिस्से में भी तेज आग लग गई. इसकी वजह से करीब 400 दुकानों का माल पूरी तरह जल गया, पीछे के हिस्से में यहां करीब 600 दुकानें बनी हुई है जिसमें से कल दिनभर ग्राउंड फ्लोर और अंडरग्राउंड के गोदाम और दुकानों से कारोबारियों ने अपना माल निकाल लिया था. इस तरह करीब 200 कारोबारियों का माल बच गया. इस हिस्से में अभी भी हाइड्रोलिक फायर लिफ्ट लगाकर आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं.
#कानपुर
▶️कपड़ा मार्केट में आग लगने का मामला
▶️अग्निकांड की भेंट चढ़ी एसबीआई बैंक
▶️बैंक की ब्रांच से लॉकर को हटाया गया
▶️नगदी और सोना निकाला गया सुरक्षित
▶️ग्राहकों के दस्तावेज भी सही सलामत
▶️दूसरी ब्रांच में किया जा रहा है शिफ्ट.@TheOfficialSBI #UttarPradesh #kanpurfire… pic.twitter.com/VQrvCM5t9s— Abcnews.media (@abcnewsmedia) April 2, 2023
इस तरह अब तक करीब 1350 पास दुकाने प्रभावित हो चुकी हैं. बांसमंडी के पांचो प्रभावित कांप्लेक्स में अभी भी रह-रहकर धुआं उठ रहा है. अब आगे पीछे के हिस्से में है. अग्निशमन विभाग के कर्मचारी उसे बुझाने का प्रयास कर रहे हैं. स्टेट बैंक न रविवार दोपहर कोपरगंज के नफीस कांप्लेक्स से लाकरए एसीए अलमारी व जरूरी सभी कागजात निकाल लिए. स्टेट बैंक के लाकर के कैबिनेट में 70 लाकर हैं जो पूरी तरह सुरक्षित हैं. बैंक प्रबंधन के मुताबिक जल्दी इन्हें दूसरी जगह लगा दिया जाएगा. साथ ही सभी खाताधारकों से आग्रह किया जाएगा कि वे अपने लाकर की जांच करने आ जाएं.

स्टेट बैंक के उप महाप्रबंधक नीलेश द्विवेदी ने बताया कि फिलहाल सभी खाताधारकों को रेलवे स्टेशन शाखा से अपने ट्रांजैक्शन करने के लिए कहा जा रहा है. एक-दो दिन में ही एक नई ब्रांच की शुरुआत कर ली जाएगी. उन्होंने बताया कि सिर्फ कुछ फर्नीचर के अलावा बाकी कोई नुकसान नहीं हुआ है. सारा डाटा सुरक्षित कर लिया गया है. सारे वित्तीय कागजात पूरी तरह सुरक्षित हैं. उन्होंने बताया कि 70 कैबिनेट वाले लाकर में करीब 30 ग्राहकों ने उसे किराए पर लिया हुआ है बाकी खाली हैं.

